राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने झारखण्ड परिदर्शन के दौरान झारखण्ड पुलिस मुख्यालय के पुलिस पदाधिकारियों के साथ किया शिष्टाचार मुलाकात।

The Ranchi News
1 Min Read

संवाददाता: रेखा प्रजापति

रांची: आज दिनांक- 02.02.2026 को राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल ने झारखण्ड परिदर्शन के दौरान पुलिस मुख्यालय सभागार में वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात किये। मुलाकात के दौरान पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। विचार विमर्श के दौरान झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति एवं पुलिस की कार्यशैली से राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया। झारखण्ड में पुलिसिंग एवं पुलिस के अनुसंधान आदि पर चर्चा करते हुए राज्य में स्थापित इकाई यथा-ए०टी०एस०/एस०टी०एफ० (झारखण्ड जगुआर) / जैप/आई०आर०बी० सी०आई०डी० / साईबर अपराध / AHTU आदि से भी अवगत कराया गया। साईबर अपराध से संबंधित प्रतिबिंब ऐप की विस्तृत जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर श्री प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, श्रीमती ए० विजयालक्ष्मी, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, झारखण्ड, डॉ० माईकलराज एस०, पुलिस महानिरीक्षक, अभियान, झारखण्ड, श्री क्रांति कुमार गड़िदेशी, पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, झारखण्ड एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ राष्ट्रीय रक्षा महाविद्ययालय (NDC) के श्री हरतेज सिंह बजाज, मेजर जेनरल, श्री सुरवीर सिंह, ब्रिगेडियर एवं राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (NDC) के अन्य पदाधिकारी तथा अन्य देशों के ब्रिगेडियर जेनरल, कर्नल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *