संवाददाता: रेखा प्रजापति
रांची: स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रांची नगर निगम के स्वच्छता शाखा में कार्यरत कर्मियों के लगातार विभिन्न नगर निकायों में प्रशिक्षण-सह-अनुभवात्मक भ्रमण (Learning cum Exposure Visit) आयोजित किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रांची नगर निगम के कर्मियों द्वारा गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण करते हुए “Best Practices का अध्ययन किया गया ताकि उन्हें रांची नगर निगम क्षेत्र में लागू कर स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत रांची नगर निगम की टीम दिनांक 28 जनवरी से 29 जनवरी तक भ्रमण गिरीडीह का दौरा करते हुए वहां अपनाई जा रही स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं, नवाचारों एवं कार्य प्रणालियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया गया।
नगर निगम कर्मियों द्वारा आज FSTP प्लांट की जानकारी प्राप्त की गई। FSTP वह प्लांट होता है जहाँ सेप्टिक टैंक और पिट लैट्रिन से निकलने वाले मल कीचड़ (Faecal Sludge) को सुरक्षित तरीके से ट्रीट (शुद्ध) किया जाता है, ताकि वह पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक न रहे।
रांची नगर निगम का यह प्रयास शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस भ्रमण कार्यक्रम से प्राप्त सीख को भविष्य में नगर निगम की कार्यप्रणाली में लागू किया जाएगा, जिससे नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
