उप विकास आयुक्त, रांची श्री सौरभ कुमार भुवनिया द्वारा झंडोत्तोलन किया गया

The Ranchi News
1 Min Read

 राँची:-गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उप विकास आयुक्त,  रांची श्री सौरभ भुवनिया ने विकास भवन, रांची परिसर में ध्वजारोहण किया।

विकास भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में श्री सौरभ भुवनिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

झंडोत्तोलन के पश्चात श्री भुवनिया ने अपने संबोधन में कहा कि “गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की गरिमा, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका की याद दिलाता है। आइए हम सब मिलकर झारखंड एवं भारत को और अधिक समृद्ध, समावेशी एवं विकसित बनाने की दिशा में संकल्पबद्ध रहें।”

इस दौरान उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, श्री राकेश रंजन, पुलिस अधीक्षक रांची, श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी राँची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, अपर समाहर्त्ता रांची, श्री रामनारायण सिंह एवं अन्य ज़िलास्तरीय पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *