असम चुनाव की रणनीति को धार देने पहुंचे सीनियर ऑब्जर्बर बंधु तिर्की, बोले— बीजेपी के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश, टी-ट्राइब्स होंगे निर्णायक

The Ranchi News
1 Min Read

 राँची:-असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्बर सह झारखंड कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आज से असम दौरे पर है. असम में बंधु तिर्की का स्वागत कांग्रेस विधायक रशीद आलम , विधायक भास्कर ज्योति सहित अन्य पार्टी नेताओं ने किया . बंधु तिर्की अगले 24 अगस्त तक असम में आगामी चुनाव के मद्दे नजर कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक कर भविष्य की रणनीति बनाएंगे . इस दौरान वो कई विधानसभा सीट का भ्रमण करेंगे , साथ ही ताजा राजनीतिक हालात और स्थानीय समीकरण को समझेंगे . असम पहुंचने के बाद बंधु तिर्की ने कहा है कि पार्टी ने बहुत बड़ी जिम्मेवारी उन्हें सौंपी है .छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के वर्तमान उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के साथ वो असम चुनाव में सीनियर ऑब्जर्बर बनाए गए है . असम में बीजेपी के खिलाफ जनता में भारी आक्रोश है . जाति – धर्म और समाज को बांटने की राजनीति को असम की जनता बखूबी समझ रही है . इस चुनाव में टी ट्राइब्स निर्णायक भूमिका में होंगे . कांग्रेस उनके हक अधिकार की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेगी .

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *