उरीमारी थाना क्षेत्र में फायरिंग की बड़ी साजिश नाकाम, राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

The Ranchi News
4 Min Read

हजारीबाग:- दिनांक 18.01.2026 को उरीमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलियरी क्षेत्र में रंगदारी की रकम नहीं देने पर दहशत फैलाने हेतु राहुल दुबे गैंग द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई थी। उक्त योजना को पुलिस द्वारा समय रहते विफल कर दिया गया।

दिनांक 18.01.2026 को उरीमारी स्थित कोलियरी कंपनी से रंगदारी की मांग पूरी नहीं होने के कारण राहुल दुबे एवं आशीष साव के निर्देश पर गिरोह के सदस्यों द्वारा फायरिंग की योजना बनाई गई। योजना के तहत गिरोह के सदस्य मोटरसाइकिल से उरीमारी पहुंचकर कोलियरी क्षेत्र में रेकी कर शाम होने की प्रतीक्षा में जंगल की ओर चले गए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उरीमारी ओ०पी० क्षेत्र में राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य हथियारों से लैस होकर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

सूचना के सत्यापन उपरांत गठित SIT टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी क्राइम चेकिंग एवं छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के दौरान रिलैक्स होटल के पास से राहुल दुबे गैंग के सक्रिय सदस्य राजदीप साव को गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी (राजदीप साव से) :

01 पुलिस कार्बाइन (लोडेड)

मैगजीन में 03 जिन्दा गोली

01 देशी पिस्टल (लोडेड)

02 जिन्दा गोली

कड़ाई से पूछताछ करने पर राजदीप साव द्वारा बताया गया कि एक पिस्टल, गोली एवं मैगजीन गिरोह की महिला सदस्य अनिता मुण्डा (निवासी– हेन्देगीर) द्वारा अपने घर में छुपाकर रखी गई है।

SIT टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए केरेडारी थाना अंतर्गत ग्राम हेन्देगीर में अनिता मुण्डा के घर की घेराबंदी की गई। पुलिस बल को देखकर एक युवती घर से भागने का प्रयास करने लगी, जिसे महिला चौकीदार द्वारा पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुनिका कुमारी बताया। घर की विधिवत तलाशी के क्रम में बैडरूम स्थित आलमीरा से निम्न सामग्री बरामद की गई—

बरामदगी (मुनिका कुमारी के घर से) :

01 देशी पिस्टल (लोडेड)

पिस्टल मैगजीन में 02 जिन्दा गोली

AK-47 राइफल के 04 खाली मैगजीन

SLR राइफल के 05 खाली मैगजीन

कानूनी कार्रवाई :

इस संबंध में बड़कागांव (उरीमारी ओ०पी०) काण्ड सं०-09/26, दिनांक-19.01.2026

धारा 111 (2)(b)/111 (3)/317 (5) बी०एन०एस० एवं

धारा 25 (1)/25 (6)/25 (7)/25 (1-B)/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

*अपराधिक इतिहास :*

– राजदीप साव

ठाकुरगांव थाना काण्ड सं०-50/25, दिनांक-21.07.2025

धारा- 303 (2)/317 (4)/336 (3)/338/3 (5) बी०एन०एस०, 2023

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :*

1. राजदीप कुमार साव, पिता– रामेश्वर साव, सा०– चमातु, थाना– बालुमाथ, जिला– लातेहार (झारखंड)

2. मुनिका कुमारी, उम्र– लगभग 20 वर्ष, पिता– कार्तिक मुण्डा, सा०– हेन्देगीर, थाना– केरेडारी, जिला– हजारीबाग

*जप्त सामग्रियों का विवरण :*

1. पुलिस कार्बाइन – 01

2. देशी पिस्टल – 02

3. जिन्दा गोली – 05

4. AK-47 राइफल का मैगजीन – 04

5. SLR राइफल का मैगजीन – 05

6. मोबाइल फोन – 06

7. मोटरसाइकिल – 01 (JH19D&7532)

*छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/कर्मी :*

1. श्री पवन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़कागांव

2. पु०नि० ललित कुमार, पुलिस निरीक्षक, बड़कागांव अंचल

3. पु०अ०नि० राणा भानु प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, गिद्दी

4. पु०अ०नि० रथु उराँव, प्रभारी, उरीमारी ओ०पी०

5. पु०अ०नि० विवेक कुमार, थाना प्रभारी, केरेडारी

6. तकनीकी शाखा / नक्सल शाखा, हजारीबाग

7. उरीमारी ओ०पी० सशस्त्र बल

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *