डाल्टनगंज–चैनपुर क्षेत्र में चोरी व गृहभेदन की घटनाओं का सफल उद्भेदन, 05 अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में जेवरात व औजार बरामद

The Ranchi News
5 Min Read

पलामू:- पलामू जिला अंतर्गत डालटनगंज, चैनपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में विगत कुछ दिनों से घटित चोरी एवं गृहभेदन की घटनाओं के उद्भेदन तथा अज्ञात अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदया, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डाल्टनगंज (सदर) एवं पुलिस निरीक्षक, सदर एवं शहर अंचल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम में डाल्टनगंज शहर एवं चैनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मचारी, टेक्निकल सेल पलामू तथा टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

गठित टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 12.01.2026 की रात्रि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी में प्रयुक्त औजारों के साथ पकड़ा गया। गहन पूछताछ में अभियुक्तों ने डाल्टनगंज शहर, चैनपुर, गढ़या एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर रात्रि के समय बंद घरों की रेकी कर ताला तोड़कर गहना-जेवरात एवं नगदी चोरी करने की बात स्वीकार की। अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनकी निशानदेही से कई सोने व चांदी के जेवरात बरामद किए गए। सभी अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तथा अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :*

1. राजा कुमार उर्फ राजा डोम, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता–स्व० राजबली राम, सा०–हॉस्पिटल चौक, कुण्ड मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू।

2. लक्की कुमार उर्फ लक्की डोम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता–स्व० राजू राम, सा०–नावाहाता, दुर्गा बाड़ी, थाना–शहर, जिला–पलामू।

3. आकाश कुमार उर्फ आकाश डोम, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता–लक्ष्मण राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू।

4. आशु कुमार उर्फ आशु चन्द्रवंशी, उम्र करीब 18 वर्ष, पिता–स्व० अजय राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू।

5. सुनीता देवी, उम्र करीब 45 वर्ष, पति–लक्ष्मण राम, सा०–साहित्य समाज चौक, डोम मुहल्ला, थाना–शहर, जिला–पलामू।

*बरामद/जप्त सामग्री :*

(1) आकाश कुमार उर्फ आकाश डोम के पास से –

सोने जैसा पेंडल लगा मंगलसूत्र – 01

सोने जैसा एक तरफ का कान का झुमका – 01

सोने जैसी अंगूठी – 01

चांदी जैसी बिछिया – 02 जोड़ी

चांदी जैसी पायल – 01 जोड़ी

(2) आशु कुमार उर्फ आशु चन्द्रवंशी के पास से –

पीले प्लास्टिक डिब्बे में:

सोने जैसा दुर्गा मां का चतुर्भुजाकार लॉकेट – 01

सोने जैसा दो भाग में टूटा जितिया – 01

सोने जैसा कान का किल – 01 जोड़ा

सोने जैसा नाक का रिंग – 01

चांदी जैसा “श्री” लिखा लक्ष्मी-गणेश सिक्का – 01

काले रंग के थैले में कपड़े व अन्य सामग्री (शर्ट, टी-शर्ट, पैंट, गमछा, डियो स्प्रे, फेस वॉश आदि)

(3) राजा कुमार उर्फ राजा डोम के पास से –

सोने जैसा दो तल्ला कान का झुमका – 01 जोड़ा

सोने जैसा बजरंगबली का षट्कोणीय लॉकेट – 01

सोने जैसी अंगूठी – 01

चांदी जैसी बिछिया – 02 जोड़ी

चांदी जैसा सिंदूरी किया – 01

चांदी जैसा “ONE RUPEE INDIA 1901” अंकित सिक्का – 01

चांदी जैसी पुरानी पायल – 02 जोड़ी

चेकदार कंबल – 01

(4) लक्की कुमार उर्फ लक्की डोम के पास से –

सोने जैसा दो भाग में टूटा मंगटीका – 01

सोने जैसा गले का चैन – 01

चांदी जैसी बिछिया – 03 जोड़ी

चांदी जैसी पायल – 01 जोड़ी

चांदी जैसे सिक्के – 02 (ONE RUPEE INDIA 1875 एवं 1878)

*चोरी में प्रयुक्त औजार :*

1. लोहे का सब्बल (लगभग 02 फीट, 1.5 इंच मोटा) – 01

2. प्लास – 02

3. स्क्रू-ड्राइवर – 02

4. अन्य औजार

*उद्भेदित कांडों का विवरण :*

(चैनपुर, डाल्टनगंज शहर, गढ़या, गढ़वा तथा उत्तर प्रदेश के दुद्धी थाना सहित कुल 14 कांड – संबंधित कांड संख्या, तिथि एवं धाराएं यथावत)

*अपराधिक इतिहास (संक्षेप) :*

अभियुक्त राजा कुमार उर्फ राजा डोम – शहर थाना के विभिन्न कांडों सहित कुल 07 पूर्व कांड।

अभियुक्त लक्की कुमार उर्फ लक्की डोम – डाल्टनगंज शहर थाना का 01 पूर्व कांड।

अभियुक्त आकाश कुमार उर्फ आकाश डोम – शहर थाना डाल्टनगंज के 02 पूर्व कांड।

*छापामारी दल :*

1. पुलिस उपाधीक्षक (परि०) श्री राजीव रंजन

2. पुलिस निरीक्षक, सदर एवं शहर अंचल, पलामू

3. चैनपुर थाना एवं डाल्टनगंज शहर थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मचारी

4. टेक्निकल सेल, पलामू पुलिस

5. टाइगर मोबाइल, शहर थाना पलामू

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *