YBN विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया "राष्ट्रीय युवा दिवस"

The Ranchi News
3 Min Read

राँची:- राजउल्लातु, रांची स्थित YBN विश्वविद्यालय और मां शारदे मंच के तत्वाधान में 12 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय युवा दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती का शुभारंभ स्वामी जी को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए,दीपप्रज्वलन कर इस आयोजन को बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि आजापानंद महाराज जी ,रामकृष मिशन सेनेटोरियम एंड हॉस्पिटल, रांची से , विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव एवं श्रीमती अंजू यादव , वाइस चांसलर प्रोफ़ेसर सत्यदेव पोद्दार,सीएमडी डॉ अंकिता यादव, मां शारदे फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंहा, श्री समीर सिंहा, शिखा प्रिया, पुष्पा सिंह, जिन्होंने अपने वक्तव्य से स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श विचारों को रखा। बीएड कॉलेज एवं होमियोपैथी विभाग के द्वारा बच्चों का रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. रूपा सिंहा और उनकी टीम ने स्वामी विवेकानंद जी पर आधारित गीत ” हे विवेकानंद स्वामी सकल जग के महाराज का आह्वान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में शालू कुमारी ने स्वामी विवेकानंद जी की वेश भूषा में शिकागो में स्वामी जी के दिए गए भाषण को बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ संचिता बनर्जी ने होमियोपैथी विभाग के बच्चों के साथ मिलकर एक भव्य नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों ने स्वामी जी के पेंटिंग्स और पोर्ट्रेट बनाए। मां शारदे मंच की तरफ से बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ मधुमंति के द्वारा किया गया।इस पूरे कार्यक्रम को संचालित करने में कॉर्डिनेटर डॉ रचना कुमारी, डॉ सुभाशीष सिंहा, डॉ अन्नू पांडे, डॉ चिन्मयी,डॉ आनंद , डॉ संगीता, श्री प्रेम प्रकाश, अंशुज, दीपा का बड़ा भूमिका रहा।

स्वामी जी एवं विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव और श्रीमती अंजू यादव,वाइस चांसलर डॉ. सत्यदेव पोद्दार सीएमडी डॉ अंकिता यादव, नीतू सिंहा, श्री समीर सिंहा ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय के डीन, प्रिंसिपल , रजिस्ट्रार,की सराहनीय भूमिका रही ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय की डिन आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज डॉ सुष्मिता महापात्र, डॉ आशा मिश्रा ,डॉ सोनिया रानी , डीन डॉ अर्पणा शर्मा जी का बहुत योगदान रहा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *