राँची:-तुपुदाना स्थित देवानिका हॉस्पिटल की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर हटिया के विधायक नवीन जयसवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा,
“जो मिसरी होती है, उसे काटकर नहीं बल्कि चाटकर खाना चाहिए।”
उन्होंने कहा कि देवानिका हॉस्पिटल ने बहुत कम समय में क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है और यह अस्पताल आज आम जनता के लिए विश्वास का केंद्र बन चुका है।
कार्यक्रम में मौजूद खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा ने भी अस्पताल की सराहना करते हुए कहा कि यहाँ बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। खूंटी ज़िले से भी बड़ी संख्या में लोग इस अस्पताल में उपचार कराने पहुंचते हैं। यह एक बेहतर और सुविधासंपन्न अस्पताल है।
वहीं हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. अनंत सिंह ने कहा कि लगातार मेहनत और प्रयास से अस्पताल की डॉक्टरों की टीम ने लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने कहा कि आगे भी देवानिका हॉस्पिटल एक सकारात्मक सोच और मजबूत संकल्प के साथ निरंतर मेहनत करते हुए अपने क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम करता रहेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि देवानिका हॉस्पिटल ने सेवा को ही अपना संकल्प बनाया है। यहाँ के डॉक्टर और चिकित्सा कर्मी पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ मरीजों की सेवा कर रहे हैं। अस्पताल में इलाज से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
तुपुदाना जैसे क्षेत्र में इस तरह के आधुनिक अस्पताल की मौजूदगी स्थानीय लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है और यह क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
