वाईबीएन विश्वविद्यालय -फुटबॉल टीम की शानदार जीत!

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- वाईबीएन विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम ने एआईयू फुटबॉल टूर्नामेंट (राष्ट्रीय स्तर) में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। टीम ने अपना पहला मैच वीर सुरेन्द्र विश्वविद्यालय, ओडिशा के विरुद्ध खेलगांव में 2–0 से जीतकर यह उपलब्धि हासिल की।

यह शानदार सफलता टीम के अनुशासन और कड़ी मेहनत का परिणाम है, जिसका श्रेय वाईबीएन विश्वविद्यालय के खेल प्रभारी श्री सुमित कच्छप को जाता है। यह सफलता डॉ. आरती गुप्ता, डीएसडब्ल्यू के कुशल मार्गदर्शन में संभव हो पाई। डॉ. अंकिता यादव, सीएमडी, चेयरमैन, कुलपति एवं रजिस्ट्रार ने टीम को इस शानदार जीत पर बधाई दी और आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *