पलामू:-दिनांक 05.01.2026 को थाना मनातू, जिला पलामू पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चक, थाना मनातू क्षेत्र में अवैध रूप से मादक पदार्थ (अफीम जैसा) की खरीद–बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी) के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी के दौरान ग्राम चक निवासी उमाशंकर कुमार एवं उसके रिश्तेदार राहुल कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में अभियुक्त उमाशंकर कुमार के घर से अफीम जैसा दिखने वाला मादक पदार्थ, जिसका कुल वजन करीब 1.114 कि0ग्रा0, बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को विधिवत जप्त कर सीलबंद किया गया।

इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। पूछताछ के दौरान दोनों अभियुक्तों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद एवं बिक्री में संलिप्तता स्वीकार की गई। बरामदगी एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोनों अभियुक्तों को N.D.P.S. एक्ट, 1985 की धारा 18(b)/29 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया तथा विधि सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तः*
1. उमाशंकर कुमार, उम्र लगभग 34 वर्ष, पिता–लखन मिस्त्री, निवासी–ग्राम चक, थाना मनातू, जिला पलामू।
2. राहुल कुमार, उम्र लगभग 34 वर्ष, पिता–संजय शर्मा, निवासी–ग्राम पथराही, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू।वर्तमान पता–सा० लहलहे सिन्दुरिया, थाना सतबरवा, जिला पलामू।
*जप्तीः*
1. मादक पदार्थ (अफीम जैसा) प्लास्टिक सहित, कुल वजन लगभग 1.114 कि0ग्रा0।
2. एक काला रंग का सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, IMEI No.1–352399919516526, IMEI No.2–353761209516525, मोबाइल नंबर–9304882930।
3. एक आसमानी रंग का मोटोरोला कंपनी का मोबाइल फोन, IMEI No.1–359632925625532, IMEI No.2–359632925625540, मोबाइल नंबर–6202818657।
*छापामारी दल में शामिल सदस्यः*
1. श्री मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)।
2. पु०अ०नि० विक्की कुमार, थाना प्रभारी, मनातू थाना।
3. स०अ०नि० भुनेश्वर तुरी।
4. स०अ०नि० सत्येन्द्र कुमार।
5. आ०/1582 राजीव रंजन सिंह।
6. आ०/449 बलराम सिंह।
