सीएमपीडीआई परिवार के 6 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया।

The Ranchi News
1 Min Read

रांची 31 दिसम्बर। सीएमपीडीआई परिवार के 6 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हाल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें श्री आर0के0 महापात्रा-महाप्रबंधक (खनन/एचआरडी), श्री दीपक कुमार-महाप्रबंधक (एमएम), श्री गोपाल चन्द्र विश्वास-महाप्रबंधक/निदेशक (ईएस) के तकनीकी सचिव, श्री जितेन्द्र तिवारी-महाप्रबंधक (ईएंडटी), श्री अरशद हुसैन-वरीय निजी सहायक एवं श्री प्रमोद कुमार ओझा-भंडारपाल शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) श्री शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस) श्री राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) श्री नृपेन्द्र नाथ एवं विशेष कार्यभार अधिकारी श्री चौधरी शिवराज सिंह ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।

इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि श्री सरफराज अहमद, श्री प्रलय भट्टाचार्जी एवं श्री टुकलाल तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि श्री राम स्वरूप खिलेरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) श्री अभय मिश्र ने किया।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *