कड़ाके की ठंड में रांची नगर निगम की मानवीय पहल, गरीब, असहाय एवं वंचितों के बीच कंबल वितरण, आश्रय गृह व रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:-शहर में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए रांची नगर निगम द्वारा आज दिनांक 29.12.2025 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीब, असहाय एवं वंचित लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य शीतलहर के प्रकोप से जरूरतमंदों को राहत प्रदान करना एवं उन्हें सुरक्षित रखना है।

▶️इस क्रम में रांची नगर निगम के प्रशासक श्री सुशांत गौरव द्वारा स्वयं उपस्थित होकर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर निगम सदैव समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशील रहा है और यह पहल मानवीय मूल्यों को दर्शाती है। उन्होंने यह भी कहा कि शीतलहर के दौरान इस प्रकार के राहत कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि कोई भी जरूरतमंद ठंड से प्रभावित न हो।

▶️प्रशासक ने बताया कि कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए रांची नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 10 स्थलों पर आश्रय गृह संचालित किए जा रहे हैं, जहाँ जरूरतमंदों के लिए रात्रि विश्राम, गर्माहट एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही बेघर एवं असहाय व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाने हेतु निरंतर रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है। बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए नगर निगम द्वारा दो अतिरिक्त स्थलों पर अस्थायी आश्रय गृह का निर्माण भी कराया गया है, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाव उपलब्ध कराया जा सके।

▶️इस अवसर पर अपर प्रशासक श्री संजय कुमार द्वारा भी जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों ने रांची नगर निगम एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

मौके पर नगर निगम के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित थे।

The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *