नयी दिल्ली:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 से 30 दिसंबर तक गोवा, कर्नाटक और झारखंड की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति 27 दिसंबर की शाम गोवा के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 28 दिसंबर को कर्नाटक के कारवार हार्बर से एक पनडुब्बी में समुद्री सैर करेंगी। वहीं 29 दिसंबर को जमशेदपुर में ओलचिकि लिपि के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसी दिन वह एनआईटी, जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। इसके बाद 30 दिसंबर को राष्ट्रपति झारखंड के गुमला में आयोजित अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम समारोह- कार्तिक जात्रा को संबोधित करेंगी।
