झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस चुनाव में रांची से विजयी पदाधिकारियों ने निकाला विजय जुलूस

The Ranchi News
2 Min Read

राँची :- झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के हालिया संपन्न चुनाव में रांची से विजयी हुए सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा आज प्रदेश कांग्रेस भवन से एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कांग्रेस नेताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। पूरे मार्ग में उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का प्रभावशाली दृश्य देखने को मिला।

इस अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष कुमार राजा, वरिष्ठ नेता शाहबाज अहमद, मेहुल प्रसाद एवं प्रिंस बट ने सभी विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

प्रदेश, जिला एवं विधानसभा स्तर पर निर्वाचित पदाधिकारियों में—

प्रदेश उपाध्यक्ष: विक्की ठाकुर, शिल्पी कुमारी वर्मा, सैलिन जया एक्का

प्रदेश महासचिव: आयुष अग्रवाल, दीपक साव

प्रदेश सचिव: अंशु तिवारी

जिला अध्यक्ष: गौरव सिंह

रांची जिला उपाध्यक्ष: नेयाज अंसारी

जिला महासचिव: हुसैन अंसारी, अंकित सिंह, मो. इमरान

विधानसभा अध्यक्ष: कांके – सैफुल्लाह, रांची – वसीम अंसारी, हटिया – आतिफ बदर

रांची विधानसभा उपाध्यक्ष: टिंकू कुमार पासवान

एवं अन्य नव-निर्वाचित पदाधिकारी शामिल रहे।

मीडिया से बात करते हुए रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा ने कहा:

“युवा कांग्रेस के ये चुनाव संगठन की लोकतांत्रिक मजबूती का प्रतीक हैं। रांची समेत पुरे प्रदेश से विजयी हुए सभी युवा साथी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। हमें विश्वास है कि नव-निर्वाचित नेतृत्व युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएगा और संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।”

वहीं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के मीडिया प्रभारी मेहुल प्रसाद ने कहा:

“यह विजय जुलूस केवल चुनावी जीत का उत्सव नहीं, बल्कि संगठन की एकता, अनुशासन और युवाओं के जोश का प्रतीक है। युवा कांग्रेस आने वाले समय में सामाजिक न्याय, रोजगार और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी। सभी विजयी पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।”

कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *