खलारी क्षेत्र में लेवी के लिए फायरिंग मामले में TSPC का सक्रिय सदस्य सलमान खान गिरफ्तार, हथियार व मोटरसाइकिल बरामद

The Ranchi News
3 Min Read

राँची:- दिनांक-16.12.25 को चतरा जिला के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित खलारी क्षेत्र में उग्रवादियों द्वारा लेवी के लिए दहशह फैलाने हेतु फायरिंग की घटना कारित की गयी थी। उपरोक्त घटित घटना की गंभिरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रॉची के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक, खलारी के नेतुत्व में कांड में शामिल अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई करने हेतु टीम का गठन किया गया था। इस टीम में पु०नि० सह-थाना प्रभारी, खलारी, थाना प्रभारी मैक्लुस्कीगंज, दोनों थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को शामिल किया गया है। गठित टीम फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी अभियान चला रही है। इसी क्रम में दिनांक-18.12.25 को छापामारी दल को गुप्त सूचना मिली की TSPC सीमांत जोन पिपवार-खलारी-बुढ़मू के सब जोनल कमांडर देवा जी दस्ता के सक्रिय सदस्य मोटरसाईकिल से कोयला कारोबारियों एवं ईट भट्ठा मालिकों से लेवी लेने के लिए धमधमिया क्षेत्र में आने वाले हैं। उक्त सूचना के आलोक में छापामारी दल द्वारा धमधमिया के जंगली क्षेत्र में एम्बुस लगाकर एक उग्रवादी को लोडेड देशी कट्टा एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकी दो अन्य उग्रवादी घने जंगल एवं अंधेरा का लाभ उठा कर भागने में सफल रहे। गिरफ्तार उग्रवादी सलमान खान से पुछने पर पता चला की ये लोग प्रतिबंधित संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवा जी दस्ता के सकिय सदस्य है, जो आदिल अंसारी उर्फ देवा जी के कहने पर क्षेत्र के ठिकेदारों, कोयला कारोबारियों एवं ईट भट्ठा मालिकों से रंगदारी लेते है। भागे दोनों उग्रवादियों की पहचान कर ली गयी है। शीघ्र ही उन दोनों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। खलारी थाना क्षेत्र में घटित फायरिंग की घटना की जिम्मेवारी TSPC के सब जोनल कमांडर देवा जी द्वारा ली गई हैं। इस केस को उस घटना से जोड़कर भी अनुसंधान की जायेगी एवं शामिल अन्य उग्रवादियों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तार की जायेगी।

गिरफ्तार अपराधियों का नाम पता

1. सलमान खान पिता-जहिर खान सा० जी०टाईप थाना-खलारी जिला-रॉची।

बरामद समानों की सूची :-

1. लोडेड देशी कट्टा 01 पीस

2. 08 एम०एम० का जिन्दा गोली 01 पीस

3. विभो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल 01 पीस (मो0नं0 7482953370)

4. यमहा मोटरसाईकिल 01

छापेमारी दल के सदस्यः-

1. पु०नि० जयदीप टोप्पो, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, खलारी थाना।

2. पु०अ०नि० धनंजन बैठा, थाना प्रभारी, मैक्लुस्कीगंज थाना।

3. खलारी थाना एवं मैक्लुस्कीगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *