सीएमपीडीआई एवं एम्स (AIIMS), नागपुर के बीच एक एमओए पर हस्ताक्षर

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- रांची 16 दिसम्बर। सीएमपीडीआई के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) परियोजना ‘‘अन्नपूर्णालयम’’ के अंतर्गत एम्स (AIIMS), नागपुर के मरीजों के परिचारकों के आराम और सुविधा को बढ़ाने के लिए 400 वर्ग मीटर का भोजन कक्ष बनाया जाएगा।

सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) श्री शंकर नागाचारी की उपस्थिति में रूपये 1.85 करोड़ लागत वाली सीएसआर पहल के क्रियान्वयन हेतु क्षेत्रीय संस्थान-4-नागपुर के क्षेत्रीय निदेशक श्री राजेश राल्हन और एम्स (AIIMS), नागपुर के कार्यकारी निदेशक और सीईओ प्रो0 (डा0) प्रशांत पी0 जोशी ने एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया।

मौके पर श्री नागाचारी ने कहा कि ऐसी पहल सीएमपीडीआई की सतत और सार्थक सीएसआर प्रयासों के माध्यम से सामुदायिक कल्याण में सुधार करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

The Ranchi News की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *