राज्यपाल 20 को विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का सोनाहातु में लोकार्पण करेंगे

The Ranchi News
1 Min Read

रांची:- राज्यपाल संतोष गंगवार आगामी 20 दिसंबर को सोनाहातु में झारखंड आंदोलन के प्रणेता पूर्व सांसद स्व विनोद बिहारी महतो की 9 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। गूंज परिवार द्वारा आयोजित लोकार्पण समारोह दिन के एक बजे आयोजित किया गया है।

गूंज परिवार के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं संरक्षक सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात कर लोकार्पण के लिए औपचारिक आमंत्रण

पत्र सौंपा। राज्यपाल ने समारोह के लिए अपने सहमति दे दी है। प्रतिनिधिमंडल में श्री महतो के अलावा पूर्व जिप अध्यक्ष सुकरा सिंह मुंडा, जयपाल सिंह, सुनील सिंह, दुबराज महतो, श्याम महतो, मंजू मुंडा, रंगबहादुर महतो एवं किरीटी भूषण महतो शामिल थे।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *