वाईबीएन विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग स्कूल के छात्रों ने रिमिक्स फ़ॉल में धूमधाम से मनाई पिकनिक

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:- वाईबीएन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने रिमिक्स हॉल में एक यादगार पिकनिक का आयोजन किया। फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रकृति के बीच खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।इस पिकनिक में डॉ. कौशल किशोर, डॉ. आर.पी. किरण, मिसेज कुमारी विनीता, मिसेज पूजा, मिस नेहा लाकड़ा, मिस्टर शशि शंकर तथा मिस्टर शौविक शा ने छात्रों के साथ सक्रिय भागीदारी निभाई। फैकल्टी सदस्यों ने छात्रों को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और ग्रुप गतिविधियों का संचालन किया।छात्रों ने बताया कि यह पिकनिक उनके लिए तनावमुक्ति और टीम स्पिरिट बढ़ाने का बेहतरीन अवसर साबित हुई। डॉ. कौशल किशोर ने कहा, “ऐसे आयोजन पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”स्कूल प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *