श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर पुंदाग में 100 कंबलों का हुआ वितरण

The Ranchi News
3 Min Read

राँची:- रांची पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में एक सेवाभावी कार्यक्रम के तहत 100 कंबलों का वितरण किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के तत्वाधान में तथा डॉ. प्रियंका के सहयोग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शीत लहर के प्रकोप से जूझ रहे निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना था। कंबल वितरण का यह प्रथम चरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से आसपास के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों के बीच संपन्न हुआ। सुबह से ही लाभार्थियों की भीड़ मंदिर परिसर में जुटने लगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने विधिवत सूची अनुसार बुजुर्गों, महिलाओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर संतोष और राहत के भाव स्पष्ट दिखाई दे रहे थे। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करना हमारा कर्तव्य है और ऐसे पुनीत कार्य आगे भी जारी रहेंगे। उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों तक सहायता पहुँचाने में सभी का सहयोग जरूरी है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिकता नहीं,बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। ट्रस्ट के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने कहा कि सेवा धाम ट्रस्ट समय-समय पर सामाजिक कल्याण से जुड़ी गतिविधियाँ आयोजित करता रहा है, भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास न केवल ठंड से राहत देने का कार्य है बल्कि समाज में सेवा, करुणा और सहयोग की भावना को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम भी है।कंबल वितरण की पूरी प्रक्रिया व्यवस्थित और अनुशासित ढंग से पूरी की गई,ताकि जरूरतमंदों तक सहायता पहुँच सके।समारोह के अंत में लाभार्थियों ने ट्रस्ट और डॉ. प्रियंका एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर-ट्रस्ट के उपाध्यक्ष निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी,सज्जन पाड़िया, राजेंद्र अग्रवाल,पूरणमल सर्राफ, शिव भगवान अग्रवाल, मधुसूदन जाजोदिया, सुनील पोद्दार,संजय सर्राफ, विशाल जालान, सुरेश अग्रवाल, विष्णु सोनी, सुरेश भगत, पुजारी अरविंद पांडे, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुनील गुप्ता, लीना गुप्ता, डॉ० त्रिशूल, सन्या, सृजन, के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *