गोड्डा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: बलबड्डा में स्कूटी से 31 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार

The Ranchi News
2 Min Read

गोड्डा :- पुलिस अधीक्षक महोदय गोड्डा के दिशा निर्देश पर थानातर्गत अवैध देशी एवं विदेशी शराब के विरुद्ध लगातार छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक.19.11.2025 को संध्या में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी पर बोरे में तथा सीट के नीचे भर कर अंग्रेजी शराब विक्रय हेतु बलबड्डा चौक से छगराहा की ओर जा रहा है, सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना गस्ती दल द्वारा गुरुदेव पब्लिक स्कूल बलबड्डा के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाया गया, चेकिंग के क्रम में एक स्कूटी पर सवार व्यक्ति आता दिखा जिसे गस्ती दल द्वारा रोकने का इशारा किया गया, परंतु वह व्यक्ति पुलिस को देखते ही स्कूटी छोड़कर भागने लगा। सशस्त्र बल के द्वारा उसको पकड़ने का प्रयास किया गया परंतु अंधेरे तथा झाड़ी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। तदोपारंत उक्त यामाहा स्कूटी तथा उसमें रखें निम्न कंपनियों के कुल 31 बोतल अंग्रेजी शराब को विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में स्कूटी चालक तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध बलबड्डा थाना कांड संख्या-77/25 दिनांक-20.11. 2025 धारा-274, 275 बी0एन 0एस0 एवं 47a उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज किया गया है। कांड के अनुसंधान के क्रम में वाहन स्वामी एवं वाहन चालक की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
जप्त समान की विवरणी :-
1. Yamaha कंपनी का काला रंग का स्कूटी जिसका इंजन नंबर E33SE0923644. तथा चेचिस नंबर ME1SEL874S 000 4498
2. STERLING RESERVE B7 (750 ML)- 04
3. STERLING RESERVE B7 (375 ML)- 04
4. STERLING RESERVE B7 (180 ML)- 04
5. SIGNATURE PREMIUM GRAIN WHISKY (750 ML)– 01
6. SIGNATURE PREMIUM GRAIN WHISKY (180 ML)– 04
7. 8:00 P.M. PREMIUM BLACK (375 ML)– 03
8. ROYAL STAG (375 ML)– 03
9. ROYAL STAG (180 ML)– 04
10. BLENDER PRIDE (180 ML)– 04
छापामारी दल :-
1. पु0अ0नि0 पंकज कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बलबड्डा थाना, गोड्डा।
2. पु0अ0नि0 शिव कुमार, बलबड्डा थाना।
3. स0अ0नि0 नंदकिशोर कुमार, बलबड्डा थाना।
4. थाना शास्त्र बल।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *