गिरीडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गाण्डेय में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद

The Ranchi News
5 Min Read

गिरीडीह :- पुलिस अधीक्षक, गिरीडीह को दिनांक-19/11/2025 की रात्रि में विभिन्न माध्यमों से गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गाण्डेय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-महेशमरवा में शायर अली नामक व्यक्ति के घर में कुछ लोग 2-3 दिन से रह रहे हैं, तथा अवैध हथियार निर्माण में संलिप्त है। प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, गिरीडीह के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर गिरीडीह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित दल के द्वारा ग्राम-महेशमरवा, थाना गाण्डेय स्थित शायर अली के घर को घेरकर छापामारी किया गया, छापामारी के क्रम में शायर अली के घर में जमीन के नीचे बनाए गए कमरे से 5 लोगों को अवैध पिस्टल का निर्माण करते हुए रंगे हाथ पकडा गया। इस दौरान कमरे से पिस्टल, गोली, मैगजीन, अर्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल के पुर्जे एवं पिस्टल बनाने में प्रयोग किये जाने वाले मशीन तथा अन्य सामग्री बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछ-ताछ के क्रम में बताया गया कि शायर अली, मुख्य अपराधी उस्मान अंसारी एवं गिरफ्तार अन्य अपराधियों के सहयोग से हथियार बनाने का सामान एवं मशीन दो दिन पूर्व मुंगेर से लाया था, एवं गाण्डेय स्थित अपने घर में अवैध पिस्टल का निर्माण करा रहा था। उपरोक्त अपराधकर्मी पूर्व में भी बिहार एवं अन्य राज्यों में इसी तरह के अपराध में जेल जा चुके है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एवं पता:-

1. शायर अली उम्र करीब 40 वर्ष, पिता स्व० शपत अली, सा०-अस्ता, थाना-मार्गोमुंडा, जिला-देवघर।

2. फुरकान अंसारी, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता-शुभान, सा०-खरजोरी, थाना-मागाँमुंडा, जिला-देवघर।

3. मो० चुन्ना, उर्फ वसीम, उम्र 48 वर्ष पे०-मो० इलियास

4. मो० शमीर मल्लिक उर्फ सद्दाम, उम्र करीब 30 वर्ष, पिता मो० मुर्शिद मल्लिक।

5. मो० मंगली उम्र करीब 35 वर्ष पे०-स्व० मंजूर

6. मो० कमरुदीन उर्फ सदना, उम्र 36 वर्ष, पे०-मो० समीउल्लाह, सभी सा०-मिर्जापुर बरदह, थाना-मुफ्फसिल, जिला-मुंगेर बिहार।
फिरार अभियुक्त-:

1. उस्मान अंसारी, उम्र करीब 35 वर्ष, पे०-मो० इस्लाम अंसारी, सा०-किशुनपुर, थाना-मागौँमुंडा, जिला-देवघर।

बरामद सामाग्री की विवरणी:-

1. देशी पिस्टल 06 अदद

2. मैगजीन -11 अदद

3. 7.65 mm बोर की जिंदा गोली 05 अदद

4. अर्धनिर्मित पिस्टल-12 अदद

5. पिस्टल का बैरल 13 अदद

6. पिस्टल का स्लाईड-12 अदद

7. लोहा का डाइस-04 अदद

8. बेस मिलिंग मशीन-06 अदद

9. मैगजीन बनाने का डाइस-02 अदद

10. हैन्ड ड्रिल मशीन-01 अदद

11. हथौड़ी-03 अदद

12. स्प्रिंग-01 बंडल
13. सनमाइका प्लेट (पिस्टल बट बनाने में प्रयुक्त)-12 अदद

14. लोहा का छड़ (पिस्टल का स्लाइडिंग छड़ बनाने में प्रयुक्त) 8 अदद

15. लोहा की रेती-25 अदद

16. गोल्डन रंग का लोहा का प्लेट-02 अदद

17. साइकिल का आकर का लोहा का फ्रेम (मैगजीन बनाने में प्रयुक्त) -15 अदद

18. पिलास-3 अदद

19. पेचकस-4 अदद

20. हेक्सा आरी ब्लेड लगा हुआ-4 अदद

21. लोहा का छेनी जैसा औजार 18 अदद

22. लोहा का अलग अलग आकर का प्लेट-4 अदद

23. U आकार का लोहा का क्लैम्प 4 अदद

24. हेक्सा ब्लेड-10 अदद

25. स्कू-करीब 250 ग्राम

26. लोहा का स्प्रिंग (मैगजीन बनाने में प्रयुक्त) 40 अदद

27. स्कू-250 ग्राम

28. मोबाईल-06 अदद

29. हीरो पैशन मोटरसाइकिल नीला रंग निबंधन संख्या-JH10V5330

गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास:-

1. मो० चुन्ना उम्र वसीम 1. गौरिचक थाना कांड संख्या-311/23 धारा-120 (बी) भा०द०वि० एवं 25 (1-6)/26/35 शस्त्र

2. मो० कमरुदीन 1. मसरक थाना (सारण) कांड सं0-11ध्23 धारा-25 (1-b)/26/35 शस्त्र अधि०

3. मो० शमीर मल्लिक उर्फ सद्दाम 1. मसरक थाना (सारण) कांड संख्या-11/23 धारा-25 (1-b)a/26/35 शस्त्र अधि०

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी:-

1. श्री जितवाहन उरांव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, गिरीडीह

2. पु०अ०नि० आनन्द प्रकाश सिंह, थाना प्रभारी, गाण्डेय थाना

3. पु०अ०नि० गुलाम गौस हुस्सामी, थाना प्रभारी, अहिल्यापुर

4. पु०अ०नि० सुशांत कुमार चिरंजीवी, थाना प्रभारी, ताराटांड़

5. पु०अ०नि० मणिलाल सिंह, गाण्डेय थाना

6. पु०अ०नि० रौशन कुमार, गाण्डेय थाना

7. स०अ०नि० देव आनंद मारला, गाण्डेय थाना

8. म०हव० सुमित्रा देवी, गाण्डेय थाना

9. तकनीकी शाखा, गिरिडीह

10. थाना रिजर्व गार्ड एवं चौकीदार, गांडेय थाना

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *