YBN विश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस का भव्य समापन

The Ranchi News
3 Min Read

रांची:- 14 नवंबर 2025 – YBN विश्वविद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस का चार दिवसीय उत्सव बड़े ही उत्साह और जोश के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में कई बड़े गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत किया गया, जिनमें पद्मश्री महावीर नायक, डॉ कुमार संजय झा डायरेक्टर IGNCA मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर, भारत सरकार, संगीत नाटक अकादमी गुरु तपन कुमार पटनायक शामिल थे।

कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री रामजी यादव और वाइस चांसलर डॉ. सत्यदेव पोद्दार, चेयरमैन मैम एवं मुख्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर महान लोक नायक भगवान बिरसा मुंडा जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजली और माल्यार्पण किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय की CMD डॉ. अंकिता यादव ने छात्रों का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वविद्यालय के जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया और भविष्य में और भी बेहतर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकाय के डीन, प्रिंसिपल, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पेंटिंग, स्पीच, निबंध ,फैशन शो प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। नागपुरी स्वागत गान, झारखंडी लोक नृत्य संगीत ने पूरा समा बांध दिया।

विद्यार्थियों ने ट्राइबल आर्ट फैशन शो की अद्भुत स्मरणीय प्रस्तुति दी, जिसका निर्देशन विश्वविद्यालय की सीएमडी डॉ अंकिता यादव के निर्देशन में किया गया और साथ दिया मिस आशा पूरन श्रीमती विनीता शर्मा, नेहा लकड़ा, जया, और डॉ चिन्मयी के साथ मिलकर । झारखंडी फूड स्टॉल सब को खूब भाया, स्टेज डेकोरेशन में श्रीमती पिंकी (चित्रकला) ने पेंटिंग के बच्चों को प्रोत्साहित कर मंच को एक सुंदर रूप दिया। श्रीमती निकिता तिवारी ने अपने विद्यार्थियों से झारखंड के डायन प्रथा , जमीन विवाद, भ्रष्टाचारी विधायक पर एक प्रेरणादायक नाटक किया। सुश्री नम्रता नर्सिंग से बेहतरीन तरीके से झारखंडी पारंपरिक लोक नृत्य को दर्शाया। बीएड के छात्र छात्राओं ने डॉ सुभाशीष सिंहा और डॉ सलमा खातून के निर्देशन में अपनी कलाओं से सभी का मन प्रफुल्लित कर दिया। डॉ मधुमंती ने पूरे उत्सव का रूप रेखा तैयार कर मॉनिटरिंग किया।इस पूरे कार्यक्रम का लिखित विवरणी कल्चरल कमेटी की कॉर्डिनेटर डॉ रचना कुमारी के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्वविद्यालय कल्चरल कमिटी की चेयरपर्सन डॉ. रूपा सिंहा ने इस चार दिवसीय कार्यक्रम को अपनी टीम के साथ मिलकर बखूबी सफल बनाया। स्टूडेंट्स काउंसिल के मैंबर रिद्धिमा, संदीप , रजनीश , दिव्य ने पूरी देख रेख किए अपने वॉलेंटियर के साथ।श्रीमती सपना केसरी ,डॉ मधुमंती, छात्र आर्यन ने अंग्रेजी और हिंदी में होस्ट किया,जबकि डॉ सीता कुमारी डॉ बिजया बिरवा नागपुरी मे। डॉ बिपिन लकड़ा, शीतल लकड़ा, मिस अभिलाषा , आर्ट्स एंड ह्यूमैनिटीज संकाय के सभी सदस्यगण, प्रेम सर, अंशुज सहित सभी विभागों के सदस्यों का प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *