चतरा:- बशिष्ठ नगर (जोरी) पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देशानुसार अवैध अफीम की खेती करने वालों की गिरफ्तारी हेतु समकालीन अभियान चलाया जा रहा है उसी क्रम में आज बशिष्ठ नगर (जोरी) थाना अंतर्गत जोलडिहा पंचायत में अफीम की खेती करने वाले माफिया बैजनाथ गंझू उर्फ़ देवनाथ गंजू जो लम्बे समय से फिरार चल रहा था को बशिष्ठ नगर थाना काण्ड संख्या 14/2022 दिनांक- 13/02/2022 धारा 18 NDPS एक्ट एवं 33 वन अधिनियम में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया I
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-*
1. बैजनाथ गंझू उर्फ़ देवनाथ गंजू उम्र 26 वर्ष,पिता- स्वर्गीय लालधारी गंझू ,ग्राम- कोलवा ,थाना बाशिष्ठ नगर, जिला- चतरा
*अपराधिक इतिहास*:
1. बशिष्ठ नगर थाना कांड स०- 09/2021 दिनांक 09.02.2021 धारा- 18 NDPS Act.
*छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी/पुलिसकर्मी*
1. थाना प्रभारी ब0 नगर अमित कुमार सिंह
2. पु0अ0नि0 चंदन कुमार
3. बशिष्ठ नगर, सशस्त्र बल
*चतरा पुलिस के द्वारा आम जनता से अफीम की खेती नहीं करने की अपील की जा रही है*
