Ranchi:- रांची नगर निगम ने शहर के सबसे आवश्यक कार्य जन्म और मृत्यु निबंधन को और अधिक सरल, तेज और परेशानी मुक्त बनाने के लिए बड़ी पहल की है। जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र हमारे जीवन के कई महत्वपूर्ण कार्यों में उपयोग होता है बच्चों का स्कूल एडमिशन, पहचान प्रमाण, संपत्ति सम्बन्धी कार्य और सरकारी योजनाओं का लाभ।
* निगम का लक्ष्य है: हर नागरिक को समय पर प्रमाणपत्र, बिना चक्कर बिना परेशानी।”
* लंबित मामलों में बड़ी गिरावट नई टीम का तेज असर
बीते कुछ महीनों में जन्म-मृत्यु निबंधन शाखा में लंबित आवेदनों की संख्या बढ़ती जा रही थी, जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रशासक श्री सुशांत गौरव ने तुरंत कदम उठाया और एक एक्सपर्ट व समर्पित टीम गठित की।
* परिणाम
सितंबर 2025 में一
जन्म निबंधनः 2486 लंबित मामले
मृत्यु निबंधनः 1408 लंबित मामले
लेकिन नई टीम के काम संभालते ही 12 नवंचर 2025 तक इनमें उल्लेखनीय कमी आ गई है। निगम का पूरा फोकस है पुराने मामलों को साफ करना और नागरिकों को त्वरित सेवा देना।
* जन्म निबंधन अब लगभग 550 मामले ही लंबित
इनमें 359 आवेदन अस्पतालों को वापस भेजे गए सही दस्तावेज जोड़ने और टाइपो त्रुटियाँ सुधारने के लिए 02 आवेदन नियमों के अनुसार निरस्त
37 आवेदन अभिभावकों की अंतिम डेटा पुष्टि (Parents Confirmation) आवश्यक बाकी आवेदनों पर निगम लगातार कार्य कर रहा है।
* मृत्यु निबंधन लगभग 490 नामले लंबित, इनमें से 372 आवेदन सही दस्तावेज संलग्न करने के लिए अस्पताल/संस्था को वापस भेजे गए शेष मामलों का कार्य भी तेजी से चल रहा है।
* अस्पतालों को स्पष्ट निर्देश डेटा साफ-सुथरा, समय पर दर्ज करें आएगी।
निगम ने सभी अस्पतालों, क्लीनिकों और नर्सिंग होम को निर्देश जारी किए हैं:
जन्म-मृत्यु की घटनाएं समय पर पोर्टल पर दर्ज करें
किसी भी तरह की टाइपिंग गलती न हो
सारे दस्तावेज खरीब और सही तरह से अपलोड करें
इससे पंजीकरण और तेज होगा और नागरिकों के आवेदनों में अनावश्यक रुकावट नहीं
सबसे बड़ा लाभ 21 दिनों के भीतर अस्पताल से आवेदन कर दिया फिर RMC आने की जरूरत नहीं।
* निगम का सबसे बड़ा संदेशः
जो भी नागरिक जन्म या मृत्यु का पंजीकरण अस्पताल से 21 दिनों के भीतर करा देते हैं उन्हें RMC ऑफिस आने की बिल्कुल जरूरत नहीं।
प्रमाणपत्र सीधे नागरिक के ईमेल पर भेज दिया जाता है
कोई लाइन नहीं
कोई चक्कर नहीं
पूरी प्रक्रिया है Hassle-free और घर बैठे पूरी
प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा-
“हमारा लक्ष्य सभी पुराने मामलों को खत्म कर केवल चालू आवेदनों को प्रक्रिया में रखना है. ताकि हर नागरिक को बिना देरी और बिना झंझट सेवा मिले। राइट टू सर्विस एक्ट के तहत नागरिकों को तय समय पर सेवा देना हमारी जिम्मेदारी है।”
* नागरिकों से अपील
जन्म या मृत्यु की घटना का पंजीकरण 21 दिनों के भीतर जरूर कराएं
किसी भी तरह के बिचौलियों से बचें
आवेदन में सभी सही दस्तावेज लगाएं
अस्पतालों से भी निवेदन डेटा सही और समय पर दर्ज करें
* रांची नगर निगम की प्रतिबद्धता
RMC लगातार प्रयास कर रहा है कि जन्म-मृत्यु निबंधन जैसी महत्वपूर्ण सेवा हर नागरिक तक तेज, पारदर्शी और बिना झंझट पहुंचे।
आपका सहयोग – हमारी सेवा को और मजबूत बनाता है।
