सीएमपीडीआई में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन

The Ranchi News
1 Min Read

रांची :- 04 नवम्बर सीएमपीडीआई ने सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के एक हिस्से के रूप में आज संस्थान के ‘‘रबीन्द्र भवन’’ में अपने कर्मियों के कक्षा-3 से कक्षा-12 तक के बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। ‘‘सतर्कता: हमारी साक्षा जिम्मेदारी’’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों को कला के माध्यम से सतर्कता और ईमानदारी की अपनी समझ को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता और जवाबदेही को प्रोत्साहन देना और सतर्कता के महत्व के बारे में अगली पीढ़ी के बीच जागरूकता को बढ़ावा देना था तथा सीएमपीडीआई की अपने परिचालनों में नैतिक प्रथाओं के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना था। इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण भागीदारी और रचनात्मकता देखी गई, जिसने सतर्कता में हम सभी की सामूहिक भूमिका को उजागर किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।

सीएमपीडीआई समुदाय के बीच सत्यनिष्ठा और सतर्कता को बढ़ावा देने के लिए तीन महीने लम्बे सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के एक हिस्से के रूप में 18 अगस्त, 2025 से 17 नवम्बर, 2025 तक आउटरीच (पहुंच) और जागरूकता कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *