कार्तिक उरांव जी की जयंती पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अर्पित की श्रद्धांजलि

The Ranchi News
2 Min Read

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक कार्तिक उरांव जी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्तिक उरांव जी न केवल झारखंड के आदिवासी समाज के गौरव थे, बल्कि वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त, जनसेवक और दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने अपने जीवन में समाज के हर वर्ग, विशेषकर आदिवासी समाज के उत्थान के लिए जो योगदान दिया, वह सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

श्री कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता के मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से आह्वान किया कि वे कार्तिक उरांव जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं और उनके सपनों के झारखंड के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में रवीन्द्र सिंह, राकेश कंुमार सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सूर्यकान्त शुक्ला, अमुल्य निरज खलखो, केदार पासवान, शशि भूषण राय, कुमार राजा, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, गुंजन कुमारी, जगदीश साहू, राजीव नारायण प्रसाद, ईश्वर आनन्द, पिंकी सिंह, सुजीत कुमार पटेल, रामानन्द बेदिया, दुर्गा चरण प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, मीनू सिंह, अजय साहू, सीताराम, प्रमिला देवी, कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सभी ने पुष्प अर्पित कर महान नेता के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *