चतरा : – दिनांक 28/10/2025 की रात्री को पुलिस अधीक्षक महोदय चतरा को गुप्त सूचना मिली की आपराधिक संगठन राहुल सिंह गिरोह के सदस्य़ पिपरवार थाना क्षेत्र अन्तर्गत कारो मैदान के पास एकत्रित हुए है तथा किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे तथा उनके पास अवैध पिस्टल एवं गोली है उक्त सूचना के सत्यापन एवं गिरफ्तारी हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय टण्डवा श्री प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गंठन किया गया एवं छापामारी दल के द्वारा दिनांक 28 व 29 सितम्बर की रात्री को कारो मैदान के पास छापामारी कर राहुल सिंह गिरोह के चार गुर्गो को 02 अवैध पिस्टल, 10 जिंदा गोली व राहुल सिंह गिरोह का पर्चा के साथ गिरफ्तार किया गया इस सदर्भ में पिपरवार थाना कांड सं0 32/2025 दिनांक 29/10/25 धारा 111(2)/111(3)/111(4)/61(2) /3(5) BNS व 25(1-A)/25(1-B)a/26/35 Arms Act कर अग्रतर अनुसंधान एवं छापामारी की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तो से पूछताछ मे इसी गिरोह ने दिनांक 18/08/2025 को राजधर साईडिंग व दिनांक 20/09/2025 को NTPC टंडवा मे हाईवा पर लेवी वसूलने के उद्देश्य से फायरिंग करने की बात स्वीकारा है । दोनो जगह हुए फायरिंग कांड का उदभेदन पुलिस के द्वारा कर लिया गया है तथा घटना मे प्रयुक्त हथियार को बरामद किया गया । इस संदर्भ मे अग्रतर अनुसंधान एवं छापेमारी किया जा रहा है ।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम
01) असजद रजा,उम्र करीब 21 वर्ष , पिता मो0 आसीम अंसारी, सा0 कामता, थाना टण्डवा, जिला चतरा
02) शाहजहाँ अंसारी , उम्र करीब 21 वर्ष , पिता मोईन अंसारी, सा0 जाड़ी ,पो0 पुरियो, थाना ठाकुरगाँव, जिला राँची
03) महफूज आलम उर्फ लालू , उम्र करीब 25 वर्ष, पिता मंजूर मिय़ाँ, सा0 कल्याणपुर, थाना पिपरवार, जिला चतरा
04) गुलजार अंसारी उर्फ राजु उम्र 23 वर्ष पिता मो0 कमरूद्दिन अंसारी ग्राम रातु काठीटाँड थाना रातु जिला राँची
गिरफ्तार अभियुक्तो का आपराधिक इतिहास
शाहजहाँ अंसारी का आपराधिक इतिहास
1.ठाकुरगाँव थाना कांड संख्या 24/21 धारा 465/467/468/471/413/414/420/201/34 भा0द0वि0
2. खलारी थाना कांड संख्या 36/21 धारा 379 भा0द0वि0
3.कुडु थाना कांड संख्या 58/21 धारा 379/411 भा0द0वि0
महफुज आलम उर्फ लालु का आपराधिक इतिहास
1. चान्हो थाना कांड संख्या 39/20 धारा 302/201/34 भा0द0वि0 एवं 27 आर्म्स एक्ट
जप्त प्रदर्श की विवरणी
1. 7.65 एम0 एम0 का दो पिस्टल
2. 7.65 एम0एम0 का 10 जिंदा गोली
3. 03 एंड्रायड मोबाईल फोन
4. राहुल सिंह आजाद सरकार लिखा 04 पर्चा
छापामारी दल सदस्य
1.अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टण्डवा श्री प्रभात रंजन बरवार
2.श्री उतम तिवारी, पु0नि0 टंडवा अंचल 3.पु0नि0 श्री अनिल उराँव, थाना प्रभारी टंडवा अंचल 4. पु0अ0नि अभय कुमार, थाना प्रभारी, पिपरवार थाना
5.पु0अ0नि अभिमन्यु कुमार , पिपरवार थाना 6. पु0अ0नि0 अमित कुमार, टंडवा थाना 7.स0अ0नि0 आदित किशोर तिर्की , पिपरवार थाना,चतरा
8.अन्य सशस्त्र बल सभी पिपरवार थाना
