राँची:- सांसद प्रतिनिधि सह प्रदेश प्रवक्ता किसान मोर्चा भाजपा मनोज कुमार सिंह ने छठ व्रतियों के बीच सुप और प्रसाद का वितरण किया!मनोज कुमार सिंह ने छठ पूजा के मौक़े पर कहा कि यह पर्व हमारे नौनीहालो के लिए है!विशेष कर सभी बच्चों के सुन्दर स्वास्थ्य के लिए किया जाता है!बच्चे और समस्त परिवार निरोग रहें यही छठी मईया से कामना करते है!छठ पर्व मे शुद्धता का विशेष ध्यान दिया जाता है!इस पर्व को सभी व्रती स्वयं से पूरे विधान के साथ करते है!इसमें अस्तचल गामी सूर्य और उदायिमान सूर्य की उपासना और पूजा की जाती है!सभी वर्ग के लोग एक साथ बिना किसी भेदभाव के पूरी भाईचारा के साथ छठ पूजा करते है!ऐसा उदाहरण सिर्फ और सिर्फ सनातन मे ही मिल सकता है!दर्जनों व्रतियों के बीच सुप और प्रसाद का वितरण किया गया!
