रांची, 24 अक्टूबर: सतर्कता जागरूकता अभियान-2025 के अंतर्गत आज “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर नारा लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन सीसीएल मुख्यालय में किया गया। यह प्रतियोगिता सीसीएल कर्मियों के बच्चों के लिए आयोजित की गई थी।
कार्यक्रम में कुल 55 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रभावशाली नारों एवं रंगीन चित्रों के माध्यम से सतर्कता के प्रति अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का सुंदर प्रदर्शन किया।
इसके अतिरिक्त, निबंध लेखन, भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन 23 अक्टूबर 2025 को सीसीएल मुख्यालय के कर्मचारियों के लिए किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 67 कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी की और “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर अपने विचारों, ज्ञान और अभिव्यक्ति से इस अभियान को सार्थक बनाया।
इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों में सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ईमानदारी, पारदर्शिता तथा उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना है।
