रांची जिला के विभिन्न अंचलों में जनता दरबार का आयोजन

The Ranchi News
8 Min Read

राँची:- उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री के निदेशानुसार जिले के सभी अंचलों में प्रत्येक मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की स्थापना और राजस्व संबंधित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करना है। आज दिनांक- 14 अक्टूबर 2025 को भी जिला के सभी अंचलों में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के राजस्व एवं नागरिक सेवाओं से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया गया। भू-राजस्व संबंधित कार्य जैसे-दाखिल-खारिज, करेक्शन स्लिप निर्गमन, सीमांकन, भूमि विवाद निपटारा तथा भूमि अभिलेख का सत्यापन एवं सुधार, जाति, आय, निवास, पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत करने का कार्य जनता दरबार में किया गया।

*राँची जिला के सभी अंचलों में आयोजित जनता दरबार में निम्न समस्या का समाधान किया गया:-*

(1) आवेदक – दुबराज महतो

पिता – स्व ननका महतो,अंचल – अनगड़ा, ग्राम – चिलदाग

रकबा – 6.25 डिसमिल का पंजी 2 में रकबा शून्य का पंजी 2 में रकबा अपडेट किया गया।

(2) आवेदक – शकील अहमद

पिता – स्व अब्दुल रज़ाक़, अंचल-अनगड़ा, ग्राम- हेसल

रकबा- 15 डिसमिल रसीद में लगान शून्य था। जिसपर लगान अपडेट किया गया।

(3) आवेदक- रितुलाल महतो

पिता- स्व शहजनाथ महतो, अंचल – अनगड़ा, ग्राम – लुपुंग

रकबा – 23, 7 डिसमिल

का पंजी 2 में रकबा शून्य था।

जिसमें पंजी 2 में रकबा अपडेट किया गया।

(4) आवेदिका – देवकी देवी, अंचल- अनगड़ा, ग्राम – बोगईबेडा, रकबा – 63 डिसमिल

का लगान रसीद नहीं कट रहा था। जिसमें रसीद अपडेट किया गया।

(4) आवेदक – धनेश्वर महतो

पिता – शंकर महतो, अंचल – अनगड़ा, ग्राम- गुड़ीडीह, रकबा – 4 एकड़ 90 डिसमिल

का पंजी 2 में प्लॉट शून्य था। जिसे पंजी 2 में प्लॉट अपडेट किया गया।

(5) आवेदक – जगदीश सिंह

पिता – बनवारी सिंह, अंचल – अनगड़ा, ग्राम- राजाडेरा

रकबा – 13.5 डिसमिल

का खाता सुधार करना था।

जिसमें खाता सुधार किया गया।

(6) आवेदक – बिरसा महतो

पिता – घनु महतो, अंचल – अनगड़ा, ग्राम -बहेया, रकबा – 39 डिसमिल का पंजी 2 में जमाबंदी कायम नहीं था। जिसे पंजी 2 में जमाबंदी अपडेट किया गया।

(7) अंचल का नाम- अंचल कार्यालय राहे

(1) निष्पादित आवेदन-92

(2) पारिवारिक सदस्यता- 02

(3) आवासीय प्रमाण-पत्र- 25

(4) जाति प्रमाण-पत्र- 25

(5) आय प्रमाण-पत्र- 30

(6) तत्काल आवेदन- 10

(7) सुधार-00

(8) दाखिल खारिज-00

निष्पादित आवेदन की क्रमवार संख्या-

कुल-92।

(8) आवेदिका – उर्मिला देवी, अंचल – अनगड़ा, ग्राम- अंनगड़ा

रकबा – 1 एकड़ 69 डिसमिल का लगान निर्धारण एवं रसीद कई वर्षों से नहीं कट रहा था। जिसपर त्वरित आवेदक का

लगान रसीद काटा गया।

(9) आवेदक – मोहरलाल महतो

पिता- स्व दशरथ महतो, अंचल – अनगड़ा, ग्राम – साल्हन, रकबा – 21, 3 डिसमिल का लगान रसीद नहीं कट रहा था। आयोजित जनता दरबार में लगान रसीद अपडेट किया गया।

(10) अंचल का नाम- *बेड़ो*

(1) निष्पादित आवेदन (दाखिल-खारिज शुद्धि पत्र एवं अस्वीकृत)- *31*

(2) पंजी ii सुधार- *02*

(3) पारिवारिक सदस्यता- *10*

(4) EWS प्रमाण-पत्र- *0*

(5) आवासीय प्रमाण-पत्र- *51*

(6) जाति प्रमाण-पत्र- *18*

(7) आय प्रमाण-पत्र- *22*

(8) तत्काल आवेदन- *15*

(9) किसान क्रेडिट कार्ड – *09*

*कुल- *158* मामलों का निष्पादन किया गया।

(11) अंचल मांडर, मौजा ब्राम्बे के आवेदक जोसेफ खलखो के द्वारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया गया जिसका त्वरित निष्पादन

किया गया।

(12) अंचल मांडर, मौजा करगे के आवेदक मंजूर अंसारी का पंजी II में रकबा एवं लगान सुधार किया गया।

(13) अंचल मांडर, आवेदक साहिद अंसारी ग्राम- कंजिया को के० सी० सी० ऋण हेतु एल पी सी प्रमाण पत्र दिया गय।

(14) अंचल मांडर, आवेदक अमीन अंसारी ग्राम- मन्दरो को के० सी० सी० ऋण हेतु एल पी सी प्रमाण पत्र दिया गया।

(15) अंचल मांडर, आवेदिका रितिका कुमारी ग्राम चरनालो को जाति प्रमाण पत्र दिया गया।

(16)अंचल मांडर, आवेदक नितिन शाही ग्राम बसकी को जाति प्रमाण पत्र दिया गया।

(17) अंचल मांडर, आवेदिका शबाना आजमी ग्राम पोखर टोली को जाति प्रमाण पत्र दिया गया।

(18) अंचल मांडर, मौजा ब्राम्बे के आवेदक अजय कुमार उराँव के द्वारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया गया जिसका त्वरित निष्पादन किया गया।

(19) अंचल मांडर, मौजा कन्दरी के आवेदक फूलो तिग्गा के द्वारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया गया जिसका त्वरित निष्पादन किया गया।

(20) अंचल मांडर, मौजा कन्दरी के आवेदक प्रेमचंद उराँव के द्वारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया गया जिसका त्वरित निष्पादन किया गया।

(21) अंचल मांडर, मौजा चटवल के आवेदिका मुनेजा खातून के द्वारा दाखिल खारिज के लिए आवेदन दिया गया जिसका त्वरित निष्पादन किया गया। अन्य राजस्व से सम्बंधित कुल 31आवेदनों का आज जनता दरबार में निष्पादन किया गया है।

(22) अंचल कार्यालय, सोनाहातु

नाम – रामपदो हजाम

पिता-लीलू हजाम

*पता -विरदीडीह , सोनाहातु*

इनका लगान रसीद निर्गत किया गया।

(23) अंचल कार्यालय, सोनाहातु

नाम -ममो देवी

पिता- स्व॰ पुरन चंद्र उरांव

*पता -बनडीह ,सोनाहातु*

इनका पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

(24) अंचल कार्यालय, सोनाहातु

नाम -यमुना देवी

पिता- स्व॰ सुरेश चंद्र महतो

*पता -जाड़ेया,सोनाहातु*

इनका पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

(25) अंचल कार्यालय, सोनाहातु

नाम – टहलु महतो

पिता- स्व ॰ रतना महतो

*पता -बाँकु , सोनाहातु*

इनका आचरण प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

(26) अंचल कार्यालय, सोनाहातु

नाम – रामपदो हजाम

पिता-लीलू हजाम

*पता -विरदीडीह , सोनाहातु*

इनका लगान रसीद निर्गत किया गया।

(27) अंचल कार्यालय, सोनाहातु

नाम – टहलु महतो

पिता- स्व ॰ रतना महतो

*पता -बाँकु , सोनाहातु*

इनका आचरण प्रमाण पत्र निर्गत किया गया।

(28) अंचल का नाम- अनगड़ा

(1) निष्पादित आवेदन- 79

(2) पारिवारिक सदस्यता -2

(3) दाखिल ख़ारिज -26

(4) आवासीय प्रमाण पत्र-8

(5) जाति प्रमाण पत्र-15

(6) आय प्रमाण पत्र-11

(7) आपदा (बाज़्रपात)-3

(8) पंजी 2 सुधार – 14

निष्पादित आवेदन की क्रमवार संख्या- 79

कुल- 79 किया गया।

(29) अंचल इटकी में विभिन्न कुल -38 मामलों का निष्पादन किया गया।

उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जनता दरबार को नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनाया जाए। किसी भी नागरिक को बेवजह कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार के माध्यम से नागरिकों को उनके अधिकारों और सरकारी सेवाओं तक सरल, त्वरित एवं पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित की जा रही है। यह पहल सुशासन, जवाबदेही और जन-सेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

*#TeamPrdRanchi*

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *