Ranchi:- लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रांची नगर निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि श्रद्धालु स्वच्छ और सुगठित वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें। निगम का मुख्य लक्ष्य सम्पूर्ण नगर क्षेत्र एवं सभी जलाशयों को कूड़ा मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखना है।
हर वर्ष की भाँति इस बार भी लाखों श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने छठ घाटों पर पहुँचते हैं, जिसके मद्देनज़र निगम की ओर से कई स्तरों पर तैयारियाँ की जा रही हैं।

▶️*साफ-सफाई अभियान:*
• सभी 74 चिन्हित छठ घाटों एवं उनके संपर्क मार्गों पर विशेष सफ़ाई अभियान संचालित किया जा रहा है।
• वार्ड संख्या 07 स्थित जुमार नदी घाट पर आज विशेष सफ़ाई अभियान चलाया गया, जिसमें जेसीबी के माध्यम से पूरे मार्ग की गंदगी एवं मिट्टी हटाकर समतलीकरण किया गया।
• चडरी तालाब, जेल तालाब, कांके डैम, अरगोड़ा, बांधगाढ़ी पुंदाग, करमटोली, दिव्ययान, टेतर टोली, बटन, जगन्नाथपुर, मधुकम समेत अन्य सभी तालाबों में सफ़ाई कार्य लगातार जारी है।
*• इसके अलावा आज मुख्य रूप से बड़ा तालाब, सरोवर नगर कांके डैम, मधुकम तालाब, अरगोड़ा तालाब में जल शुद्धिकरण के उद्देश्य से वृहद स्तर पर फिटकरी डाली गई।*
▶️*तालाबों के आस-पास ग्रास कटिंग पर विशेष ध्यान*
• प्रशासक के निर्देशानुसार इस वर्ष निगम की टीम द्वारा तालाबों के चारों ओर खुले स्थान बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
• पूरे तालाब परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों में ग्रास कटिंग और भूमि समतलीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं के आवागमन एवं पूजा-अर्चना के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध कराया जा सके।
▶️*समितियों से लगातार वार्ता:*
• छठ पूजा समितियों के प्रतिनिधियों से सतत संवाद स्थापित किया गया है। उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
• किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी हेतु निगम के टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क कर सकते हैं।
▶️*रांची नगर निगम की अपील:*
रांची नगर निगम द्वारा सभी से अपील करता है कि *नो प्लास्टिक जोन* में छठ का त्योहार मनाए, “एकल उपयोग प्लास्टिक* के उपयोग से हटकर, पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों को अपनाए।
