12 अक्टूबर, 2025 को आरटीआई दिवस के दिन होगा निःशुल्क वर्कशॉप

The Ranchi News
1 Min Read

रांची:- 12 अक्टूबर, 2025 दिन रविवार को आरटीआई दिवस के अवसर पर निःशुल्क आरटीआई वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्कशॉप सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 को देश भर में लागू हुए 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया जा रहा है, जो ट्रेंड्स स्टूडियो, सेकंड फ्लोर, सिंह मार्ट, पी पी कंपाउंड, सुजाता चौक के निकट, रांची में दोपहर ढाई बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें रांची सहित विभिन्न जिलों के आरटीआई कार्यकर्ता जुटेंगे और आरटीआई रिसोर्स पर्सन विधिज्ञ दीपेश निराला के द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 कानून की बारीकियों की जानकारी साझा की जाएगी और बताया जाएगा की वर्तमान स्थिति में आरटीआई कानून का प्रयोग कैसे किया जाय।

इस वर्कशॉप की तैयारी के निमित्त आज आयोजकों की एक मीटिंग संपन्न हुई, जिसमें मुख्य रूप से दीपेश निराला, रेणुका तिवारी, राजकुमार, विनोद जैन बेगवानी, दिलबीर सिंह, दिलीप कुमार, पिया बर्मन, प्रशांत कुमार प्रधान, कविता होरो, दीनबंधु कुमार, इत्यादि उपस्थित हुए।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *