रांची: YBN विश्वविद्यालय में 23 सितम्बर को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) विंग के तत्वावधान में ‘विकसित भारत यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे युवा आइकन श्री आर्यन एवं विवेक कुमार, जिन्होंने अपने विचारों और अनुभवों से विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उनके प्रेरणादायक संदेश से युवा वर्ग में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बल मिला।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर श्री रामजी यादव ने अपने प्रेरणादायी शब्दों से युवाओं को देश के प्रति उनके कर्तव्यों की याद दिलाई। वहीं, वाइस-चांसलर डॉ. एस. पोद्दार ने युवाओं को मेड इन इंडिया से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार द्वारा प्रस्तुत वोट ऑफ थैंक्स के साथ हुआ।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों एवं NSS स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान राष्ट्र निर्माण, नवाचार और युवा सशक्तिकरण जैसे विषयों पर संवाद एवं गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
उद्देश्य: युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनाना, उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना, तथा नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना।
