रांची:-YBN विश्वविद्यालय के वर्कशॉप विभाग में आज विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पूजा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन के साथ हुआ। इसके उपरांत वर्कशॉप में स्थापित समस्त मशीनों एवं उपकरणों की पूजा-अर्चना की गई। विश्वकर्मा भगवान, जिन्हें “शिल्प, इंजीनियरिंग एवं वास्तुकला के देवता” के रूप में जाना जाता है, की प्रतिमा के समक्ष विश्वविद्यालय परिवार ने सामूहिक प्रार्थना की और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य एवं संस्थान की उन्नति की कामना की।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष ने कहा कि, “विश्वकर्मा पूजा न केवल तकनीकी शिक्षा के महत्व को रेखांकित करती है, बल्कि छात्रों में कार्यकुशलता, परिश्रम और नवाचार के प्रति सम्मान का भाव भी जागृत करती है।”
पूजा उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम का संचालन वर्कशॉप विभाग की टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।
