राँची नगर निगम का 46वाँ स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न हुआ।

The Ranchi News
1 Min Read

Ranchi:- राँची नगर निगम का 46वाँ स्थापना दिवस आज निगम मुख्यालय के आठवें तल पर उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी महिला कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रशासक महोदय की पहल पर 05 लाभुकों को पारिवारिक पेंशन का लाभत्तथा 05 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे उपस्थित कर्मचारियों में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम में नाट्यशाला ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया, जिसमें “नशा मुक्त भारत’ एवं ‘पलायन के विरुद्ध एक संदेश जैसे सामाजिक सरोकारों पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुतियों दी गई।

प्रशासक महोदय ने नगर निगम परिवार के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए नगर विकास एवं नागरिक सेवाओं में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत निगम कर्मचारी संघ द्वारा प्रीतिभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी कर्मियों ने पारस्परिक सौहार्द और एकता का परिचय दिया।

कार्यक्रम में अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, श्री गौतम प्रसाद साहू सहायक प्रशासक कार्यालय अधीक्षण, अभियंतागण, नगर प्रबंधक एवं निगम के सभी कर्मचारी बडी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *