डॉ. श्रेया पाण्डेय को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति पुरस्कार

The Ranchi News
1 Min Read

रांची :- कोलकाता के हीरालाल मजूमदार महिला महाविद्यालय में बंगाल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉलिटिकल स्टडीज द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची की राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. श्रेया पाण्डेय और अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. धीरजमनी पाठक को सर्वश्रेष्ठ पेपर प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

दोनों को यह सम्मान उनके शोधपत्र “भारत और बदलती विश्व व्यवस्था: भू-राजनीति, क्षेत्रवाद और रणनीतिक विकल्प” के लिए प्रदान किया गया।

सम्मेलन में सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची के अधीन डॉ. धीरजमनी पाठक और डॉ. श्रेया पाण्डेय के नेतृत्व में शामिल शोधार्थियों ने भी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विविध विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत किए।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *