रांची:- झारखंड की राजधानी रांची में रविवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने दो युवकों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। घटना रातू थाना क्षेत्र की है। हमले में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में भर्ती कराया गया है।
रातू थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि दोनों युवक आपस में दोस्त थे और एक दोस्त के घर पर इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर गोली चला दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जांच शुरू कर दी गई है।
