राँची :- आज दिनांक 06.09.2025 को अपर प्रशासक श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में रांची नगर निगम की पूरी टीम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर प्रशासक द्वारा निर्देश दिए कि आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व जैसे प्रमुख त्योहार को लेकर सभी पदाधिकारी व कर्मी अपने-अपने आवंटित कार्यों के साथ-साथ मल्टी टास्किंग जिम्मेदारियां निभाएंगे। स्वच्छता निगम की प्राथमिकता रहेगी तथा निगम का प्रयास रहेगा कि इस वर्ष दुर्गोत्सव के दौरान किसी प्रकार की शिकायत न हो। बैठक में उनके द्वार आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए:-
*स्वच्छता
> दुर्गा पूजा के दौरान उप प्रशासक, सहायक प्रशासक एवं सभी कर्मी जोन वाइज व क्षेत्रवार विभिन्न पांडालों के लिए प्रतिनियुक्त रहेंगे।
मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक स्वच्छता सुनिश्चित हो।
> फील्ड विजिट करते हुए सभी टीम डंप कूड़ा का आकलन करते हुए उसे शत प्रतिशत क्लियर करे ताकि पूजा के दौरान शहर की स्वच्छता अलग नजर आए।
नियमित नालियों की सफाई के बाद स्लैब सही तरीके से पुनः लगाना सुनिश्चित किया जाए।
* प्लानिंग
पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पंडाल पर सुपरवाइजर / अधिकारी टैग रहेंगे।
सभी टीम वार्ड-वार स्वच्छता एवं डंपिंग स्पॉट की सर्वे रिपोर्ट तैयार करे।
डंपिंग स्पॉट को चिन्हित कर साफ करें।
डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण पर भी विशेष ध्यान दें।
दुर्गा पूजा के दौरान 3 पालियों में कार्यय रात्रिकालीन सफाई के लिए विशेष टीम का गठन करे।
* शहर के गड्डों का निरीक्षण
सभी वार्डों में गड्डों का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। जिसके पश्चात् उक्त स्थलों पर स्टोन डस्ट से समतलीकरण कार्य करे एवं इस सर्वे के लिए अभियंता की टीम दो दिनों के भीतर प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।
> सभी पंडाल के पहुंच पथ का निरीक्षण प्राथमिकता के साथ करें एवं दुर्घटना की संभावना देखते हुए नालियों के ऊपर नए स्लैब की व्यवस्था करे।
प्रकाश व्यवस्था
पूजा के दौरान सभी पथ-बत्तियों को दुरुस्त करे।
अंधेरे वाले स्थलों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था करे।
* अन्य विशेष व्यवस्थाएं
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु निःशुल्क नगर बस सेवा विभिन्न स्थलों से गंतव्य स्थल तक उपलब्ध कराई जाए।
चलंत शौचालय एवं वाटर टैंक की व्यवस्था प्रमुख स्थलों पर की जायेगी।
सभी सार्वजनिक स्थल व पंडालों के पास 2 डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखे जाएं।
* नियंत्रण कक्ष सहयोग
24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा।
समितियों को टोल फ्री नंबर 18005701235 एवं संबंधित पदाधिकारियों व के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे।
* स्वच्छ पूजा पंडाल अवॉर्ड
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “स्वच्छ पूजा पंडाल अवॉर्ड” अलग-अलग मापदंडों के आधार पर दिया जाएगा। पूजा समितियों को इसके लिए प्रेरित करे।
बैठक में उप प्रशासक श्री रविंद्र कुमार, श्री गौतम प्रसाद साहू, सभी सहायक प्रशासक, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, नगर निवेशक, नगर प्रबंधक, नगर अभियान प्रबंधक, सैनिटरी सुपरवाइजर, कनीय अभियंता, गार्डन सुपरवाइजर, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर व मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
