आज उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू के नेतृत्व में सहायक प्रशासक श्री चंद्रदीप कुमार एवं बाजार शाखा की टीम द्वारा आई०टी०आई० बस स्टैण्ड का निरीक्षण किया गया।

The Ranchi News
1 Min Read

राँची :- इस क्रम में उनके द्वारा पूर्व से दिए गए निर्देशों के अनुरूप किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। उनके द्वारा संबंधित जोनल सुपरवाइजर को परिसर में अव्यवस्थित रूप से कीचड़ एवं गंदगी को साफ करने हेतु उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उप प्रशासक द्वारा संबंधित संवेदक को स्थल समतलीकरण करने, गड्डों को स्टोन डस्ट से भरवाने एवं अल्पकालीन जल जमाव की समस्या का त्वरित निवारण करने का निर्देश दिया गया।

> साथ ही नागरिकों की सहूलियत हेतु पूरे क्षेत्र में नियमित झाडू, कूड़ा उठाव तथा ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके साथ ही एंट्री प्वाइंट के पाथ-वे को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

> उप प्रशासक ने निरीक्षण के दौरान बस स्टैण्ड परिसर में अन्य आवश्यक विकास कार्यों हेतु भी निर्देशित किया, जिनमें मुख्यतः

यात्री शेड का जीर्णोद्वार

पब्लिक पाथवे का निर्माण एवं पेवर ब्लॉक लगाना

सार्वजनिक शौचालय एवं प्याऊ का निर्माण

बस स्टैण्ड परिसर में PCC Road का निर्माण

पौधारोपण कार्य

उपरोक्त सभी कार्यों के लिए प्राक्कलन तैयार करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जोनल सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *