एसबीपीएस रांची के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, इंटर-स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते 50 मेडल

The Ranchi News
2 Min Read

रांची :- 28 अगस्त 2025 सटीक निशानेबाज़ी और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सरला बिड़ला पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस), रांची के प्रतिभाशाली छात्रों ने इंटर-स्कूल शूटिंग चैम्पियनशिप में इतिहास रच दिया। 24 से 27 अगस्त तक रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में एसबीपीएस के शूटरों ने कुल 50 पदक अपने नाम किए, जिनमें 27 स्वर्ण, 13 रजत और 10 कांस्य शामिल हैं।

यह प्रतियोगिता झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन और झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें 17 प्रतिष्ठित स्कूलों के 200 छात्रों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच एसबीपीएस के खिलाड़ियों ने अपने धैर्य, एकाग्रता और अनुशासन के बल पर श्रेष्ठता साबित की।

एसबीपीएस की यह उपलब्धि न केवल व्यक्तिगत प्रतिभा का प्रतीक है, बल्कि यह विद्यालय द्वारा खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों को भी दर्शाती है। विद्यालय छात्रों को अत्याधुनिक खेल सुविधाएँ, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन प्रदान करता है, जिससे छात्र अकादमिक के साथ-साथ खेल और सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी उत्कृष्टता हासिल कर रहे हैं।

विद्यालय की प्राचार्या, श्रीमती मनीषा शर्मा ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गहरा गर्व व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने एसबीपीएस की उत्कृष्टता की परंपरा को जीवंत किया है। उन्होंने यह भी कहा कि ये 50 पदक केवल जीत का आँकड़ा नहीं हैं, बल्कि छात्रों की मेहनत, कोचों के मार्गदर्शन और विद्यालय द्वारा दिए गए समग्र विकास के प्रोत्साहन का प्रमाण हैं। प्राचार्या ने यह भी जोड़ा कि ऐसी उपलब्धियाँ पूरे एसबीपीएस परिवार को ऊँचाइयों को छूने और और अधिक मेहनत करने की प्रेरणा देती हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *