सरकारी विद्यालयों को सशक्त करना ही शिक्षा में वास्तविक समानता की ओर कदम है।

The Ranchi News
1 Min Read

राँची:-आज डीएसई राँची के नेतृत्व में मध्य विद्यालय नवीन आरक्षी, राँची को आईडीबीआई बैंक, कांके शाखा के सहयोग से अनेक शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराए गए—

✅ ऑफिस टेबल, चेयर, अलमीरा, बुक शेल्फ

✅ पोडियम, माइक सिस्टम, नोटिस बोर्ड

✅ प्रिंटर, ग्रीन बोर्ड, डस्टबिन

✅ सैनिटरी पैड डिस्पोजल मशीन (बालिकाओं की स्वच्छता हेतु एक अहम कदम)

🌟 डीएसई सर ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने स्वयं कक्षा लेकर विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता (Learning Level) को परखा और शिक्षकों को संसाधनों का सही एवं बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने की बात कही।

🤝 आईडीबीआई बैंक प्रबंधक ने कहा कि विद्यालय को दी गई सभी सामग्रियाँ उच्च गुणवत्ता की हैं और यह आशा किया कि इनका उपयोग बच्चों के शैक्षिक विकास में हो।

✨ सबसे प्रेरक क्षण यह रहा कि डीएसई राँची और आईडीबीआई बैंक प्रबंधक, दोनों ही कभी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी रह चुके हैं। आज सरकारी स्कूलों को संसाधन सम्पन्न होते देख उनके लिए यह सबसे खुशी का पल रहा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *