आईटीआई बस स्टैण्ड और कांटाटोली टर्मिनल का निरीक्षण, उप प्रशासक ने दिए स्वच्छता व विकास कार्यों के निर्देश

The Ranchi News
2 Min Read

रांची: आज दिनांक 19.08.2025 को उप प्रशासक श्री गौतम प्रसाद साहू के नेतृत्व में सहायक प्रशासक चंद्रदीप कुमार एवं बाजार शाखा की टीम द्वारा राँची नगर निगम अधीन आई०टी०आई० बस स्टैण्ड तथा भगवान बिरसा मुण्डा बस टर्मिनल, कांटाटोली का निरीक्षण किया गया।

आई०टी०आई० बस स्टैण्ड का निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हाल की लगातार वर्षा के कारण परिसर में कीचड़ एवं जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस पर उप प्रशासक ने संबंधित सुपरवाइजर को निर्देशित किया किः

➤ जे०सी०बी० की मदद से समतलीकरण कर कीचड़ हटाया जाए।

➤ स्टोन डस्ट डालकर गड्डों को भरा जाए एवं अल्पकालीन जल जमाव की समस्या का समाधान किया जाए।

▶ पूरे क्षेत्र में नियमित झाडू, कचरा उठाव तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

➤ साथ ही, अन्य विकास कार्यों हेतु अभियंताओं की टीम को कार्ययोजना एवं प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। इन कार्यों में शामिल हैं-

• यात्री शेड का जीर्णोद्धार

• बाउंड्री से सटकर पब्लिक पाथवे एवं पेवर ब्लॉक का निर्माण

• सार्वजनिक शौचालय एवं प्याऊ का निर्माण

• परिसर में PCC Road का निर्माण

• बाउंड्री के समीप हॉर्टिकल्चर कार्य

• मौजूदा हाईमास्ट लाइट की मरम्मति

भगवान बिरसा मुण्डा बस टर्मिनल, कांटाटोली का निरीक्षण

निरीक्षण में टीम द्वारा स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, पथ-बत्ती, पार्किंग शुल्क एवं टोल टैक्स व्यवस्था की समीक्षा की गई। निरीक्षण क्रम में पाया गया कि-

• भारी वाहनों के आवागमन से कुछ जगहों पर पेवर ब्लॉक उखड़ गए हैं एवं PCC क्षतिग्रस्त होकर गड्ढे बन गए हैं। इस पर संवेदक को तुरंत मरम्मति करने एवं गड्ढों को भरवाने का निर्देश दिया गया।

• उप प्रशासक ने संवेदक को निर्देशित किया कि परिसर में लगे अवैध वेंडर्स को हटाया जाए।

• संबंधित सुपरवाइजर को स्थल की नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया।

निरीक्षण दल

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता, कनिय अभियंता, बाजार शाखा की टीम, जोनल सुपरवाइजर एवं वार्ड सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *