12 घंटे में खुला घरेलू चोरी का राज़: बेटे समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, सोना और ₹62,500 नकद बरामद

The Ranchi News
2 Min Read

राँची:- दिनांक-31.07.2025 को वादिनी शालिनी विजेता टोप्पो उम्र 42 वर्ष पति वी० फ्रांसीस जेवियर जेवियर साए. बाटिका अपार्टमेन्ट ए० ब्लाक फ्लैट नं0-602-नियर बहु बाजार अपोजिट वाईएमसीए थाना लोअर बाजार जिला राँची थाना आयी और अपने बेटे के विरूद्ध घर के अलमारी से सोने के जेवरात चोरी कर अपने जान-पहचान के लड़के को बेचने हेतु देने का आरोप लगाते हुए एक लिखित आवेदन दी जिसके आधार पर 1. वी0 वेनिशन जेवियर, 2. पियुष नामक लड़का के विरुद्ध लोअर बाजार थाना कांड सं0-184/2025 दिनांक-31.07.2025 धारा-305/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज की गयी।

उक्त कांड के गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर, रॉची के नेत्रित्व में एक टीम का गठन किया गया और इस कांड में संलिप्त सभी अभियुक्त को 12 घंटे के अंदर छापामारी कर गिरफ्तार किया गया तथा उनके स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर उनके निशानदेही पर चोरी किये गये ओभूषण का सोना गलाये हुए हालत में तथा 62500/-रू० बरामद किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तः-

1. बी० वेनिशन जेवियर उम्र 19 वर्ष पे० वी० फ्रानसिस जेवियर सा० वाटिका अपार्टमेन्ट ए ब्लाक फ्लैट नं0 602 नियर बहु बाजार अपोजिट बाई०एम०सी०ए० थाना लोअर बाजार जिला राँची।

2. पियुष शर्मा उम्र 20 वर्ष पे० अंजनी शर्मा सा०० सरला विडला युनिवसिटी के अपोजिट सेन्टोरियम थाना टाटिशिल्वे जिला राँची।

3. कुनाल कुमार सोनी उम्र 23 वर्ष पे० राजेश कुमार सोनी सा० नउवा टोली काली बाबू स्ट्रीट थाना कोतवाली जिला राँची

बरामदगीः-

1. सोना 19.83 ग्राम

2. नगद-62500/-रू०

3. मोबाईल फोन-02,

छापामारी दल में शामिल:-

1. पु०नि० सह थाना प्रभारी, रणविजय शर्मा

2. पु०अ०नि० सुधीर बाडा

3. पु०अ०नि० दीपक किशोर तिवारी

4. स०अ०नि० श्यामजी शर्मा

5. स०अ०नि० सत्यनारायण कुमार

6. थाना सशस्त्र बल

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *