रांची: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में संलिप्त युवक फरीद शाह गिरफ्तार, 17 पुड़िया व नकद राशि बरामद

The Ranchi News
4 Min Read

रांची:- दिनांक 27.072025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँधी को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत बानों मंजिल रोड स्थित एम०एस० कोचिंग सेंटर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत बानों मंजिल रोड स्थित एम०एस० कोचिंग सेंटर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसने अपना नाम फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँधी बताया। इस क्रम में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकडाये गये व्यक्ति फरीद शाह के पास से (1) सिल्वर फॉईल में लपेटा 17 पुडिया एवं एक ब्राउन रंग का ढेला ब्राउन शुगर जैसा प्रतित होता मादक पदार्थ जिसका कुल वजन करीब 03.31 ग्राम (2) एक सफेद रंग का सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन जिसका IMEI NO:- 352158110601473/352159110601471 एवं (3) नगद राशि कुल 1300/- रुपये को विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये पुडिये एवं एक ब्राउन रंग का ढेला के संदर्भ में उक्त पकड़ाये गये व्यक्ति के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुडिया में एवं ढेला मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है, जिसकी खरीद बिक्री करते है और ये अपने दोस्त 1. अफताब अंसारी पिता जाबेद अंसारी 2. मो० अफसर अंसारी पिता मो० इकबाल अंसारी एवं 3. इरफान अंसारी उर्फ पुष्पा पिता नामालूम सभी पता पहाडी टोला इमामबाड़ा नसुरूद्दीन लेन थाना सुखदेवनगर जिला रांची से खुरीद कर लाते हैं। उसके बाद हिन्दपीढ़ी, हरमु मैदान, विधानगर, मधुकम, (सुखदेवनगर) क्षेत्र में घूम घूम कर बेचते है। तत्पश्चात पकड़ाये गये व्यक्ति फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कार्ड संख्या-394/25, दिनांक- 27.07.2025, धारा 21 (a)/2229 NDPS के तहत कांड के प्राथमिकी अभियुक्तों व्यक्ति 1. फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं 2. अफताब अंसारी पिता जाबेद अंसारी 3. मो0 अफसर अंसारी पिता मो० इकबाल अंसारी एवं 4. इरफान अंसारी उर्फ पुष्पा पिता नामालूम सभी पता पहाड़ी टोला इमामबाडा नसुरूद्दीन लेन थाना सुखदेवनगर जिला राँची के विरुद्ध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

(1) फरीद शाह उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मुकर्रम शाह, पता गाड़ीखाना चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची।

काड में बरामद सामानों की सूचीः-

1) सिल्वर फॉईल में लपेटा 17 पुडिया एवं एक ब्राउन रंग का ढेला ब्राउन शुगर जैसा प्रतित होता मादक पदार्थ

(

जिसका कुल वजन करीब 03.31 ग्राम।

(2) एक सफेद रंग का सैमसंग कंपनी का स्मार्ट फोन जिसका IMEI NO:-352158110601473/352159110601471

(3) नगद राशि कुल 1300/- रुपये।

अपराधिक इतिहासः- शून्य

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-

1. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।

2. श्री कृष्णा कुमार साहु, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची।

3. पु०अ०नि० गोविन्द कुमार सुखदेवनगर थाना, राँची।

4. पु०अ०नि० उमेश चन्द्र महतो, सुखदेवनगर थाना, राँची।

5. स०अ०नि० उज्जवल कुमार सिंह, सुखदेवनगर थाना, राँची।

6 . हवलदार /219 संदीप टोप्पो सुखदेवनगर थाना, राँची।

7. आ0/2551 नागेन्द्र तिवारी सुखदेवनगर थाना, राँची।

8. आ0/1818 मुन्ना लाल गुप्ता सुखदेवनगर थाना, राँची।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *