नामकुम विद्युत सब स्टेशन में डकैती की बड़ी साजिश का पुलिस ने किया पर्दाफाश, अंतरजिला गिरोह के 9 अपराधी गिरफ्तार

The Ranchi News
3 Min Read

राँची :- नामकुम थाना क्षेत्र में दिनांक 15 जुलाई 2025 को संचरण केन्द्रीय भंडार (विद्युत सब स्टेशन) पर हुई डकैती की घटना में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। करीब 20-25 अपराधियों ने वहां कार्यरत कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को बंधक बनाकर कीमती सामान लूट लिया था। इस संगठित डकैती कांड में नामकुम थाना कांड सं. 217/25, धारा 310(2)/311 बीएनएस-2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कार्यवाही का विवरण:

पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रांची के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लूट में प्रयुक्त टेम्पो वाहन (JH01-FS-7047), ताला काटने की कटर मशीन, कॉपर स्ट्रीप, प्लेट एंगल, कनेक्टर, 9 मोबाइल फोन, और अन्य लूटे गए सामग्रियाँ बरामद की गईं।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान:

  1. दिनेश लोहरा उर्फ दिनेश करमाली (चकला अंबवाटांड़, लातेहार / डोरंडा, रांची)
  2. ➤ पूर्व में कई गंभीर मामलों में शामिल – पतरातू, खलारी थानों में डकैती और चोरी के कांड।
  3. राजेश कुमार सिंह उर्फ भोला (हजारीबाग)
  4. शाहिद अंसारी उर्फ जटला (रामगढ़)
  5. ललन कुमार भुईया उर्फ बौना (रामगढ़)
  6. जितु कुमार सिंह उर्फ जीतु (रामगढ़)
  7. फुरकान मल्लिक (उत्तर प्रदेश, वर्तमान – पुन्दाग, रांची)
  8. बिरेन्द्र बेदिया उर्फ घोंची (रामगढ़)
  9. दीपक कुमार सोनी (पुन्दाग, रांची)
  10. जितेन्द्र कुमार (पटना) – जिसके विरुद्ध पटना में भी संगीन मामला दर्ज है।

गिरफ्तार अपराधियों की स्वीकारोक्ति:

मुख्य आरोपी दिनेश लोहरा ने बताया कि घटना में उसके साथ कुल 11 साथी शामिल थे। डकैती के बाद कॉपर स्ट्रिप और अन्य समान पुंदाग के कबाड़ी फुरकान मल्लिक और दीपक कुमार सोनी को बेचा गया। उन्होंने सामान को पटना के परेव क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में गलवा दिया, जहां से जितेन्द्र कुमार नामक व्यक्ति ने ₹4 लाख में खरीदा। पूरी रकम को अपराधियों ने आपस में बांट लिया।

बरामद समानों में शामिल:

  1. टेम्पो वाहन (JH01-FS-7047)
  2. डकैती में प्रयुक्त कटर मशीन
  3. कॉपर स्ट्रीप, प्लेट एंगल, कनेक्टर
  4. मोबाइल फोन – 09 अदद

छापामारी टीम में शामिल अधिकारीगण:

  1. श्री अमर कुमार पाण्डेय (वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक, मु० प्रथम)
  2. श्री मनोज कुमार (थाना प्रभारी, नामकुम)
  3. अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं नामकुम थाना के सशस्त्र बल

रांची पुलिस ने इस संगठित डकैती कांड का सफल उद्भेदन कर न सिर्फ 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि अपराध के पूरे नेटवर्क — चोरी से लेकर सामान की बिक्री और गलाने तक की कड़ी को बेनकाब किया है। पुलिस अधीक्षक रांची ने इस त्वरित और प्रभावशाली कार्रवाई के लिए टीम को सराहना प्रदान की है और शेष फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *