भोले की दौड़ में गूंजा रांची: हाथों में जल और तिरंगा, बोल बम और भारत माता की जय से गुंजा शहर

The Ranchi News
3 Min Read

रांची: आज दिनांक 21 जुलाई 2025 दिन सोमवार को आयोजक नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि श्रावण सोमवारी संध्या महाआरती पहाड़ी मंदिर (मुख्य द्वार) के बैनर तले भोले की दौड़ (डाक बम) का ऐतिहासिक कार्यक्रम कमांडो डिफेंस एकेडमी मोराबादी के लड़के लड़कियों ने दौड़कर संपन्न किया।

इस कार्यक्रम को इक्किसो महादेव स्वर्ण रेखा तट चुटिया से शुरू किया गया जो की पहाड़ी मंदिर स्थित महाकाल मंदिर में जलाभिषेक के बाद संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम रांची में पहली बार किया गया यह पूरे झारखंड के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा सड़कों पर बोल बम के नारे और भारत माता की जय से यह दौड़ गुंजान मैय होता चला गया हाथों में जल और तिरंगा की खूबसूरती ने पूरे शहर वासियों को मंत्र मुक्त कर दिया। नन्द किशोर सिंह चंदेल ने अपने संबोधन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा भक्ति में कार्यक्रम हमेशा रांची में किया जाता रहेगा जो कि पूरे शहर को मंत्र मुक्त करता है सनातन के प्रति और उन्होंने रांची प्रशासन, रांची नगर निगम, खासकर SDO रांची उत्कर्ष कुमार, सिटी डीएसपी के वी रमन, चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह सहित सभी लोगों को धन्यवाद कर कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कमांडो डिफेंस एकेडमी मोराबादी के संस्थापक रोहित जी के साथ सभी लड़के लड़कियों ने इस भोले की दौड़ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

सभी शिव भक्तों का हौसला बढ़ाने के लिए उनके स्वागत हेतू सड़कों पर उतरकर अभिनंदन करने वाले चुटिया के लोग और संस्था- स्वर्णरेखा उत्थान समिति, मुख्य रूप से- रवि सिंह, अविचल सिंह,छत्रधारी महतो, मनोज महतो, श्याम सिंह, राजदीप किशोर, गौतम देव, गणेश शामल, बैजनाथ सिंह, नंदकिशोर साहू, महावीर रजक, तपन महतो, जितेंद्र कुमार. प्राचीन राम मंदिर कैलाश केसरी, रतन सिंह चंदेल, चुटिया स्कूल के प्यारे बच्चे लोग सहित तमाम लोगों ने दिल खोलकर भोले के दौड़ में सम्मिलित तमाम शिव भक्तों का अभिनंदन स्वागत पुष्प वर्षा,पानी की बौछार एवं बोल बम के नारों से किया।

आयोजकों में मुख्य रूप से – नन्द किशोर सिंह चंदेल, नितेश चौधरी, रोहित,श्याम,नीलू सिंह,अर्चना सिंह,लखन कुमार,संजय सिंह,अभी,करण सहित कमांडो डिफेंस एकेडमी के लड़के और लड़कियां।

कार्यक्रम का मार्ग इस प्रकार रहा – इक्कीसो महादेव स्वर्ण रेखा तट चुटिया से, केतारी बागान, महादेव मंडा, राम मंदिर, बहु बाजार, कर्बला चौक, चर्च रोड, मेन रोड बजरंगबली, अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल), शहीद चौक, कोतवाली थाना, बकरी बाजार कार्ड सराय रोड, हरमू शनि मंदिर से होते हुए पहाड़ी मंदिर परिसर स्थित महाकाल मंदिर पहुंची।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *