रांची जिला अन्तर्गत चल रही विभिन्न परियोजनाओं- पथ निर्माण विभाग, भू-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक की गई।

The Ranchi News
3 Min Read

रांची: उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक-31 मई 2025 को समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित सभागार में रांची जिला अन्तर्गत चल रही विभिन्न परियोजनाओं पथ निर्माण विभाग, भू-अर्जन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कि गई।

बैठक में उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रांची शहरी क्षेत्र, रांची जिला के ग्रामीण क्षेत्र में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को ससमय पूरा करें।

रांची जिला के महत्वपूर्ण परियोनाओं की समीक्षा बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रांची, के. के. राजहंस, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल रांची (शहरी) राँची एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

*अरगोड़ा कटहल मोड चौड़ीकरण परियोजना*

उपायुक्त राँची द्वारा अरगोड़ा कटहल मोड चौड़ीकरण परियोजना की समीक्षा करते हुए सम्बंधित पदाधिकारी को एक माह के अंदर सारे रैयतों का भुगतान पूर्ण करने का निर्देश दिया साथ ही बिजली पोल शिफ्टिंग कार्य को भी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

*पंडरा कांके हॉलिडे होम एवं बरियातु बड़गाई लेम बोड़या परियोजना*

उपायुक्त राँची द्वारा पंडरा कांके हॉलिडे होम एवं बरियातु बड़गाई लेम बोड़या परियोजना की समीक्षा करते हुए पंडरा कांके हॉलिडे होम एवं बरियातु बड़गाई लेम बोड़या परियोजना इन दोनों परियोजना में रैयतों का भुगतान पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। ताकि सड़क का कार्य तेजी से पूरा हो जाए।

*भारतमाला परियोजना (NHAI)*

उपायुक्त राँची ने भारतमाला परियोजना (NHAI) में बचें हुए शेष रैयतों का भुगतान एक सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही NHAI के द्वारा किए जा रहें कार्य में जो भी बाधा उत्पन्न हो रहा है, उसमें अंचल अधिकारी ओरमांझी को पुलिस बल के सहयोग से कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया एवं अंचल अधिकारी बेड़ो और ओरमांझी को NHAI के द्वारा अधिकृत भूमि का उनके नाम से नामांतरण की प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

*रेलवे Link LINE BETWEEN LODHMA PISKA BY PASSING HATIA RANCHI प्रोजेक्ट एवं ILLOO SILLI BY PASS लेन 5.9 किलोमीटर AV पास लेन परियोजना*

उपायुक्त राँची ने रेलवे Link LINE BETWEEN LODHMA PISKA BY PASSING HATIA RANCHI प्रोजेक्ट एवं ILLOO SILLI BY PASS लेन 5.9 किलोमीटर AV पास लेन परियोजना की समीक्षा करते हुए इन दोनों परियोजना में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि रांची जिला में किसी तरह कि अड़चन को सम्बंधित पदाधिकारी तुरंत दूर करें। जिन रैयतों का भुगतान किसी कारण से नही हुआ है, उनका भुगतान तुरंत करें। ताकि जिला में चल रही सारी परियोजना को ससमय पूरा किया जा सकें।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *