रांची: आज पुलिस अधीक्षक खूंटी के कार्यालय सभागार में पुलिस महानिरीक्षक महोदय, द०छो० प्रक्षेत्र, झारखंड, रांची के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पुलिस महानिरीक्षक महोदय के द्वारा न्यायालय से संबंधित कार्यों, संवेदनशील मामलों जैसे नक्सल संबंधी कांड, एनडीपीएस के कांड, महिला एवं पॉक्सो से संबंधित कांड एवं 04 वर्ष से अधिक समय से लंबित कांडों का विशेष रूप से समीक्षा किया गया| बैठक में लंबित कांडों में तेजी से अनुसंधान पूर्ण कर निष्पादन करने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही जेल से छूटे नक्सली एवं पुराने आदतन अपराधियों का नियमित रूप से सत्यापन करने का भी निर्देश दिया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक, खूंटी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तोरपा एवं खूंटी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) खूंटी, पुलिस उपाधीक्षक (प्रशिक्षु) खूंटी सभी पुलिस निरीक्षक एवं संबंधित शाखा के पदाधिकारी उपस्थित थे।
पुलिस महानिरीक्षक रांची के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।
