रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि वे फुले फिल्म को टैक्स फ्री कर देखने के लिए विशेष व्यवस्था की मांग की है. महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और कार्यों की जानकारी मिलेगी, बल्कि इससे समाज में भी जागरूकता फैलेगी।
माननीय मुख्यमंत्री ने देश के पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के सम्मान राज्य में सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना भी चलाई है जो अति प्रसंसनीय कार्य है।
इसके अलावा, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश ने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है कि वे झारखंड में “फुले” फिल्म को टैक्स फ्री करें। इससे अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकेंगे और महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा ले.
महात्मा ज्योतिबा फुले एक महान समाज सुधारक थे जिन्होंने अपनी पत्नी माता सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर महिलाओं और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है उनकी जीवनी पर आधारित या फिर उनके आदर्शों और संघर्षों को दर्शाती है जो आज भी प्रासंगिक है।