मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय बरियातू, रांची में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया।

The Ranchi News
1 Min Read

रांची: आज दिनांक 15 मई 2025 को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय बरियातू रांची में प्रथम जिला स्तरीय कैरम टैलेंट प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाट्न जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में रांची जिला के प्रखंडों से लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 17 मई 2025 को टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में निर्धारित है। पदाधिकारीद्वय ने सभी विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में झारखंड शिक्षा परियोजना के जिला स्तरीय कार्यालय से अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी के साथ-साथ मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय बरियातू के प्रधानाध्यापक दीपक कुमार तथा सभी शारीरिक शिक्षा शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *